पूर्व मंत्री देवीसिंह भाटी ने किया पोस्टर विमोचन, छात्रसंघ रहा मौजूद

पूर्व मंत्री देवीसिंह भाटी ने किया पोस्टर विमोचन, छात्रसंघ रहा मौजूद

बीकानेर। पूर्व सिंचाई मंत्री देवीसिंह भाटी का युवाओं में क्रेज आज भी बरकरार है, यूथ उनकी आइडियालोजी एवं वेशभूषा को लेकर सदैव आकर्षित रहता है, यही कारण है बीकानेर में कईयों सत्ताधारी नेता होने के बावजूद महाराजा गंगासिंह विश्विद्यालय से सम्बन्धित एक कार्यक्रम का विमोचन देवीसिंह भाटी के करकमलों द्वारा हुआ है।
पूर्व मंत्री देवीसिंह भाटी के प्रवक्ता डूंगरसिंह तेहनदेसर ने बताया कि बरसलपुर हाउस में छात्रसंघ पदाधिकारियों एवं छात्र नेताओं की मौजूदगी में ‘आह्ववान 2022’ तीन दिवसीय आयोजन का पोस्टर देवीसिंह भाटी के करकमलों द्वारा किया गया।
इस दौरान युवा नेता अंशुमान सिंह भाटी सहित महाराजा गंगासिंह विश्विद्यालय छात्रसंघ अध्यक्ष लोकेंद्र प्रताप सिंह गजनेर, विश्वजीत सिंह हाडला, प्रधुमन सिंह हाडला, योगेश हर्ष, यश राठौर, युवराज सिंह, देवयांशी सिंह, ज्योति भाटी, मनराज सिंह भाटी सहित कई मुख्य लोग उपस्थित रहे।

Join Whatsapp
खबरें और विज्ञापन के लिए इस नंबर पर व्हाट्सएप करें- 76659 80000 |खबरें और विज्ञापन के लिए इस नंबर पर व्हाट्सएप करें- 76659 80000 |