पूर्व मंत्री देवी सिंह भाटी की तबीयत बिगड़ी, पीबीएम अस्पताल में भर्ती

पूर्व मंत्री देवी सिंह भाटी की तबीयत बिगड़ी, पीबीएम अस्पताल में भर्ती

पूर्व मंत्री देवी सिंह भाटी की तबीयत बिगड़ी, पीबीएम अस्पताल में भर्ती

खुलासा न्यूज़ बीकानेर। पूर्व मंत्री देवी सिंह भाटी की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें पीबीएम अस्पताल के हल्दीराम हार्ट केयर सेंटर में भर्ती करवाया गया है। जानकारी के अनुसार, कल से ही उनकी तबीयत खराब चल रही थी और उन्हें ड्रिप भी दी गई थी। आज हालत ज्यादा बिगड़ने पर उन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती किया गया। बताया जा रहा है कि भाटी के इलाज की प्रक्रिया जारी है और डॉक्टरों की टीम निगरानी में है। उनके बीमारी की खबर सुनकर अस्पताल में उनके शुभचिंतकों का आना भी शुरू हो गया है।इससे पहले भी एक बार भाटी की तबीयत बिगड़ने पर उन्हें जयपुर ले जाया गया था, जहां उनका इलाज किया गया था। फिलहाल भाटी के स्वास्थ्य को लेकर परिजन व समर्थक चिंतित हैं और उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं।

Join Whatsapp
टी.एन.ज्वैलर्स हॉलमार्क ज्वैलरी शोरूम बाबूजी प्लाजा मो 800355555 जेवराती सोना 20 कैरट 87900 रेट , 22 कैरट 92900 चांदी 110000 |टी.एन.ज्वैलर्स हॉलमार्क ज्वैलरी शोरूम बाबूजी प्लाजा मो 800355555 जेवराती सोना 20 कैरट 87900 रेट , 22 कैरट 92900 चांदी 110000 |