पूर्व सीएम वसुंधरा राजे की कार का एक्सीडेंट - Khulasa Online पूर्व सीएम वसुंधरा राजे की कार का एक्सीडेंट - Khulasa Online

पूर्व सीएम वसुंधरा राजे की कार का एक्सीडेंट

पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे की कार को एक लड़की ने टक्कर मार दी। घटना विद्याधर नगर थाना इलाके के बियानी कॉलेज के सामने की है। जब राजे अपने आवास की ओर जा रही ही थी। कार की आगे वाली सीट पर पूर्व मुख्यमंत्री राजे बैठी हुई थी। पीछे ओएसडी महेन्द्र भारद्धाव बैठे थे। इस दौरान एक दूसरी कार ने वसुंधरा राजे की कार को साइड से टक्कर मार दी। इससे कार के लेफ्ट साइड के गेट पर नुकसान हुआ।

स्थानीय लोगों ने मर्सिडीज कार में पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे को बैठा देखा। कार चालक लड़की को रोक लिया। लड़की कार से बाहर आने के बाद वसुंधरा राजे से मांफी मांगने लगी। राजे ने उसे माफ करते हुए कहा- कोई बात नहीं लेकिन कार धीरे और सावधानी से चलाओ।

error: Content is protected !!
Join Whatsapp 26