पूर्व सीएम गहलोत नहीं मनाएंगे अपना जन्मदिन, जानिए क्या है कारण?

पूर्व सीएम गहलोत नहीं मनाएंगे अपना जन्मदिन, जानिए क्या है कारण?

खुलासा न्यूज नेटवर्क। पूर्व सीएम अशोक गहलोत ने पहलगाम आतंकी हमले का हवाला देते हुए इस बार 3 मई को जन्मदिन नहीं मनाएंगे। गहलोत ने सोशल मीडिया पोस्ट करके इस बार जन्मदिन नहीं मनाने की घोषणा की है। गहलोत के जन्मदिन पर हर साल कई तरह के आयोजन होते हैं। उनके बंगले पर भी प्रदेश भर से लोग मिलने आते हैं।

गहलोत ने एक्स पर लिखा कि पहलगाम में हुए कायराना आतंकी हमले ने हम सभी को अंदर तक व्यथित कर दिया है। परिवार के साथ सुखद समय बिताने के उद्देश्य से गए लोगों के लिए यह यात्रा एक जीवन भर का दुख दे गई। अभी तक उन परिवारों की मनोस्थिति सोचकर मन सिहर उठता है जिनके परिजनों को उनके सामने मार दिया गया। ऐसे समय में मैंने इस साल 3 मई को अपना जन्मदिन न मनाने का फैसला किया है।

गहलोत ने लिखा कि मेरी सभी प्रशंसकों और कार्यकर्ताओं से अपील है कि इस दिवस पर अगर आपने कोई कार्यक्रम प्रस्तावित किया है। मानवीय दृष्टिकोण रखते हुए इसे रक्तदान शिविर और सेवा कार्यों तक ही सीमित रखें। इसके अतिरिक्त किसी तरह का जश्न न मनाएं। यह उन सभी दिवंगत आत्माओं को मेरी विनम्र श्रद्धांजलि है और उनके परिवारों के प्रति एकजुटता का प्रतीक है। इस दुख की घड़ी में पूरा देश पीडि़त परिवारों के साथ है।

Join Whatsapp
टी.एन.ज्वैलर्स हॉलमार्क ज्वैलरी शोरूम बाबूजी प्लाजा मो 800355555 जेवराती सोना 20 कैरट 88300 रेट , 22 कैरट 93900 चांदी 113000 |टी.एन.ज्वैलर्स हॉलमार्क ज्वैलरी शोरूम बाबूजी प्लाजा मो 800355555 जेवराती सोना 20 कैरट 88300 रेट , 22 कैरट 93900 चांदी 113000 |