
सीएम को धमकी मिलने के मामले में पूर्व सीएम गहलोत ने कानून व्यवस्था पर साधा निशाना, कहा- प्रदेश के बहुत बुरे हालात






खुलासा न्यूज नेटवर्क। सीएम भजनलाल को फोन पर धमकी मिलने पर पूर्व सीएम अशोक गहलोत ने कानून व्यवस्था पर निशाना साधा है। अशोक गहलोत ने कहा है कि सरकार को इस विषय पर सोचना चाहिए। मुख्यमंत्री ही गृहमंत्री हैं। जेलों से मोबाइल मिलना अच्छी बात नहीं है। सरकार को इसे गंभीरता से लेना चाहिए। उन्होंने कहा कि आज मुख्यमंत्री को धमकी मिलती है तो आप सोचिए नीचे क्या हो रहा होगा। बहुत बुरे हालात हैं। बच्चों से रेप होना, रेप की घटनाएं बढऩा, गुंडागर्दी होना, हत्याएं होना आम बात हो गई है। सबसे बड़ी बात ये है कि सुनवाई नहीं होती है। सरकार को टॉप प्रायोरिटी से ध्यान देना चाहिए कि कैसे कानून व्यवस्था सुधरे और राजस्थान के अंदर शांति का माहौल बनें। अशोक गहलोत जवाहर कला केंद्र के रंगायन सभागार में बोल रहे ते। यहां राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री और स्वतंत्रता सेनानी हरिदेव जोशी जी की जयंती के मौके पर किताब ‘माही के मनस्वी: हरिदेव जोशी’ का विमोचन किया गया।


