पूर्व सीएम ने पूछा कैसे है बीकानेर के हालात

पूर्व सीएम ने पूछा कैसे है बीकानेर के हालात

बीकानेर। कोरोना संक्रमण के चलते पूर्व मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे द्वारा प्रदेश के सभी जिलों में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं व पदाधिकारियों से बातचीत कर कोरोना के बाद उपजे हालातों की जानकारी ले रही है। इसी संदर्भ में राजे ने बीकानेर के भाजपा नेताओं से भी वार्ता कर हालात जाने। वसुन्धरा राजे ने जिलाध्यक्ष अखिलेश प्रताप सिंह,देहात अध्यक्ष ताराचंद सारस्वत,पूर्व जिलाध्यक्ष रामकिशन आचार्य,डॉ सत्यप्रकाश आचार्य,विजय आचार्य,मोहन सुराणा,महावीर रांका,बजरंग दल के जिला संयोजक दुर्गासिंह,आरती आचार्य,मनीष सोनी,कोलायत में भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश प्रभारी जयसुख सींगड़,श्रीडूंगरगढ़ के भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश सदस्य तोलाराम जाखड़,ओबीसी मोर्चा जिलाध्यक्ष देहात भंवरलाल जांगिड़ भाजपा नेता ओमप्रकाश सांतलेरा से बातचीत कर बीकानेर के हालात जाने। वहीं संगठन महामंत्री चन्द्रशेखर व भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश महामंत्री सालाराम सारण ने भी किसान मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष गोपाल चौधरी व रजनीकांत से वार्ता कर कोरोना महामारी में आम जनता,गरीब व जरूरतमंद को दी जा रही राहत सामग्री व उनके लिये किये जा रहे प्रयासों की जानकारी ली।

Join Whatsapp
टी.एन.ज्वैलर्स हॉलमार्क ज्वैलरी शोरूम बाबूजी प्लाजा मो 800355555 जेवराती सोना 20 कैरट 90300 रेट , 22 कैरट 95300 चांदी 117500 |टी.एन.ज्वैलर्स हॉलमार्क ज्वैलरी शोरूम बाबूजी प्लाजा मो 800355555 जेवराती सोना 20 कैरट 90300 रेट , 22 कैरट 95300 चांदी 117500 |