पूर्व मुख्यमंत्री राजे का बीकानेर आने का कार्यक्रम तय,चार जगह शोकसभा में शामिल होंगी - Khulasa Online पूर्व मुख्यमंत्री राजे का बीकानेर आने का कार्यक्रम तय,चार जगह शोकसभा में शामिल होंगी - Khulasa Online

पूर्व मुख्यमंत्री राजे का बीकानेर आने का कार्यक्रम तय,चार जगह शोकसभा में शामिल होंगी

बीकानेर। पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे रविवार सुबह बीकानेर आएंगी। राजे के ऑफिस से जारी कार्यक्रम के मुताबिक वे रविवार व सोमवार दो दिन बीकानेर में रहेंगी। वहीं, इस कार्यक्रम में जूनागढ़ के सामने किसी आम सभा की जानकारी नहीं दी गई है। उधर, सांसद और केंद्रीय राज्य मंत्री अर्जुनराम मेघवार के पुत्र रविशेखर मेघवाल ने सोशल मीडिया पर इस कार्यक्रम को पूरी तरह व्यक्तिगत बताया है।
वसुंधरा राजे सुबह पौने दस बजे जयपुर से हेलिकॉप्टर से रवाना होंगी और ग्यारह बजे देशनोक पहुंचेगी। वहां करणी माता मंदिर में पूजा अर्चना के बाद एक बजे मुकाम पहुंचेगी। वहां भी दर्शन और पूजा करके बीकानेर शहर के लिए रवाना होगी। वो सबसे पहले बीकानेर पूर्व की विधायक सिद्धि कुमारी के निवास पर पहुंचेगी। जहां उनकी माताजी के निधन पर शोक व्यक्त करेगी। इसके बाद देहात भाजपा के पूर्व अध्यक्ष सहीराम दुसाद और पूर्व मंत्री मानिक चंद सुराना के निवास पर पहुंचेगी। यहां भी दोनों वरिष्ठ भाजपा नेताओं के निधन पर शोक व्यक्त करेगी।
सोमवार सुबह राजे बीकानेर पश्चिम के पूर्व विधायक गोपाल जोशी के घर पहुंचकर उनके निधन पर शोक व्यक्त करेंगी। सोमवार को ही मुख्यमंत्री बीकानेर के नगर सेठ कहलाने वाले लक्ष्मीनाथ मंदिर भी जाएगी। यहां भी विशेष पूजा अर्चना की जाएगी।
भाटी भाजपा में शामिल होंगे
इसी दिन पूर्व मंत्री देवी सिंह भाटी भाजपा में शामिल होंगे। भाटी गुट की ओर से स्पष्ट बताया जा रहा है कि वो नौ अक्टूबर को भाजपा में शामिल हो रहे हैं। इसके लिए जूनागढ़ के सामने सभा की तैयारी हो रही है। स्वयं भाटी बीकानेर के अलावा देशनोक, नोखा व श्रीकोलायत सहित अनेक कस्बों व गांवों में मीटिंग करके अपने समर्थकों को बीकानेर बुला रहे हैं। उधर, राजे के कार्यक्रम में इसका कोई जिक्र नहीं है। संभव है कि अधिकृत कार्यक्रम में शामिल नहीं किया गया है लेकिन शाम को जूनागढ़ की सभा में वो शामिल हो जाएं।
सिर्फ व्यक्तिगत दौरा
उधर, केंद्रीय राज्य मंत्री अर्जुनराम मेघवाल के पुत्र रविशेखर मेघवाल ने अपने सोशल मीडिया पर लिखा है कि पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे का बीकानेर दौरा व्यक्तिगत है। उनके सोशल मीडिया पोस्ट को अब वायरल किया जा रहा है।

error: Content is protected !!
Join Whatsapp 26