बीकानेर संभाग: भाजपा के पूर्व मंत्री के दामाद और दोहिते को पीटा, वीडियो आया सामने

बीकानेर संभाग: भाजपा के पूर्व मंत्री के दामाद और दोहिते को पीटा, वीडियो आया सामने

बीकानेर संभाग: भाजपा के पूर्व मंत्री के दामाद और दोहिते को पीटा, वीडियो आया सामने

श्रीगंगानगर में भाजपा नेता और पूर्व मंत्री सुरेंद्र पाल सिंह टीटी की बेटी के घर बदमाशों ने हमला कर दिया। हमलावर फर्जी पुलिसवाले बनकर घुर में घुसे और टीटी के दामाद गुरुचरण रमाना और उनके बेटे-बहू के साथ मारपीट की। लाठी-डंडों से हमले के बाद आरोपियों ने परिवार पर पिस्टल भी तान दी। घटना शनिवार देर रात करीब 10.30 बजे केसरीसिंहपुर थाना इलाके के 42 जीजी गांव की है। हमले की जानकारी के बाद 5 थानों की पुलिस मौके पर पहुंची। हालांकि, रविवार सुबह तक आरोपियों का सुराग नहीं मिला था।

घटना का आज सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। एसपी अमृता दुहन ने बताया- व्यापारी गुरुचरण रमाना के घर शनिवार रात अज्ञात हमलावर घुसे थे। उन्होंने खुद को पुलिसकर्मी बताया था। पुलिस के अनुसार व्यापारी गुरुचरण सिंह रमाना श्रीगंगानगर से अपने गांव 42GG लौट रहे थे। घर पहुंचने पर उनके पीछे पुलिस की वर्दी पहने 2 युवक भी आ गए। युवकों ने रमाना से बातचीत करने का अनुरोध किया और उन्हें घर की बैठक में चलने को कहा। जैसे ही व्यापारी ने बैठक का दरवाजा खोला, दोनों युवक अंदर आते ही उनसे मारपीट करने लगे। इसके बाद 4-5 अन्य बदमाश भी घर में घुस आए। उन्होंने रमाना के बेटे-बहू के साथ भी मारपीट की।

Join Whatsapp
खबरें और विज्ञापन के लिए इस नंबर पर व्हाट्सएप करें- 76659 80000 |खबरें और विज्ञापन के लिए इस नंबर पर व्हाट्सएप करें- 76659 80000 |