नगर निगम क्षेत्र में शहरी स्ट्रीट वेन्डर्स की टाउन वेंडिग कमेटी का गठन, निगम आयुक्त होंगे अध्यक्ष

नगर निगम क्षेत्र में शहरी स्ट्रीट वेन्डर्स की टाउन वेंडिग कमेटी का गठन, निगम आयुक्त होंगे अध्यक्ष

 

बीकानेर। नगर निगम क्षेत्र में शहरी स्ट्रीट वेन्डर्स की टाउन वेंडिग कमेटी का गठन किया गया हैं। राज्य सरकार के आदेश एवं जिला कलक्टर के निर्देशानुसार गठित इस कमेटी के अध्यक्ष आयुक्त नगर निगम होंगे। कमेटी के सदस्य सचिव उपायुक्त निगम या नगर निगम के जिला परियोजना अधिकारी होंगे। उपायुक्त निगम ने बताया कि कमेटी में 23 सदस्य होंगे। जिनमें जिला पुलिस अधीक्षक, जिला अग्रणी बैंक के जिला प्रबंधक, नगर निगम के स्वास्थ्य अधिकारी एवं उप नगर नियोजक सदस्य होंगे। निगम के तीन पार्षद प्रदीप उपाध्याय, सुमन छाजेड़, प्रमोद सिंह इसके सदस्य बनाए गए हैं। ज्ञान देवी, शकुन्तला, सोनू, मुरलीधर, प्रदीप सिंह, सोहन लाल, ईनायत अली, दुर्गादास, महेश पुरोहित, मोहिदीन दस निर्वाचित स्ट्रीट वेंडर्स सदस्य होंगे। इसके अतिरिक्त कमेटी में मार्केट एसोसियेशन से महावीर सिंह चारण एवं दीपक पारीक को सदस्य बनाया गया है। समिति में गैर सरकारी संगठन से किशोर सिंह राजपुरोहित एवं सुधीष शर्मा तथा रेजीडेन्ट वेलफेयर सोसायटी से अशोक माथुर एवं ओमप्रकाश को समिति का सदस्य बनाया गया है।

Join Whatsapp
खबरें और विज्ञापन के लिए इस नंबर पर व्हाट्सएप करें- 76659 80000 |खबरें और विज्ञापन के लिए इस नंबर पर व्हाट्सएप करें- 76659 80000 |