धर्म छिपाकर जबरन शादी, रेप का वीडियो बनाकर किया ब्लैकमेल

धर्म छिपाकर जबरन शादी, रेप का वीडियो बनाकर किया ब्लैकमेल

नई दिल्ली। नॉर्थ ईस्ट दिल्ली के ज्योति नगर इलाके में एक महिला ने वकील पर धर्म छिपाकर जबरन शादी करने का आरोप लगाया है। महिला का दावा है कि पहले जबरन रेप किया और अश्लील विडियो बनाकर ब्लैकमेल किया। फिर जबरन शादी कर ली। इसके बाद मारपीट और अननेचरल सेक्स करता था। पीडि़ता परेशान होकर मेरठ के पीजी में रहने लगी, जहां आरोपी भी पहुंच गया। पीडि़ता ने बुधवार को ज्योति नगर थाने में शिकायत दी। पुलिस ने बंधक बनाकर मारपीट, छेड़छाड़, रेप, अननेचरल सेक्स, जान से मारने की धमकी समेत कई धाराओं में केस दर्ज कर लिया। आरोपी इरशाद अली खान उर्फ गुड्डू को गिरफ्तार कर लिया गया।
पीडि़ता ने पुलिस को क्या बताया
पीडि़ता ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह परिवार के साथ नॉर्थ ईस्ट दिल्ली में रहती है। वो 2011 में एलएलबी करने के बाद इंटर्नशिप के लिए कडक़डड़ूमा कोर्ट गई थी। वहां आरोपी ने गुड्डू नाम बताकर दोस्ती कर ली। पहली बार 2012 में जबरन रेप किया। इसके बाद अश्लील विडियो दिखाकर ब्लैकमेल कर रेप करने लगा। अननेचरल सेक्स को अंजाम देता। आरोपी ने 2015 में खुद को पीडि़ता के धर्म का बताकर जबरन शादी कर ली। शादी के बाद पीडि़ता को उसके धर्म का पता चला। इस बारे में बात करने पर बुरी तरह पीटता था। परिजन पीडि़ता को जबरन अपने घर ले गए, लेकिन आरोपी दोबारा उसे अपने घर ले आया।
आरोपी के अत्याचार जानिए
आरोपी ने पीडि़ता का जीवन और नरक बना दिया। कमरे में बंद कर पीटता था। कई बार पीडि़ता ने पुलिस से शिकायत दी, लेकिन आरोपी ने अपने वकील होने का फायदा उठाकर शिकायत को वापस करवा दिया। परेशान होकर पीडि़ता किसी को बिना कुछ बताए 25 अक्टूबर 2021 को मेरठ चली गई। यहां एक पीजी में रहने लगी। आरोप है कि यहां भी उसने ढूंढ निकाला। दोस्तों के साथ मेरठ आकर पीछा करने लगा। मार्च 2022 में पीडि़ता ने डाक से पुलिस को शिकायत दी, लेकिन कुछ नहीं हुआ। पीडि़ता ने दिल्ली आकर बुधवार को पुलिस से शिकायत की। तफ्तीश के बाद पुलिस ने आरोपी इरशाद अली उर्फ गुड्डू को गिरफ्तार कर लिया।

Join Whatsapp
टी.एन.ज्वैलर्स हॉलमार्क ज्वैलरी शोरूम बाबूजी प्लाजा मो 800355555 जेवराती सोना 20 कैरट 89000 रेट , 22 कैरट 94000 चांदी 117500 |टी.एन.ज्वैलर्स हॉलमार्क ज्वैलरी शोरूम बाबूजी प्लाजा मो 800355555 जेवराती सोना 20 कैरट 89000 रेट , 22 कैरट 94000 चांदी 117500 |