Gold Silver

बीकानेर सहित आसपास के क्षेत्रों में छाया घना कोहरा, हाइवे पर थमे वाहनों के पहिये

बीकानेर सहित आसपास के क्षेत्रों में छाया घना कोहरा, हाइवे पर थमे वाहनों के पहिये

बीकानेर एक बार फिर कोहरे की आगोश में है। तापमान में गिरावट के साथ ही कोहरे के कारण नेशनल हाइवे पर विजिबिलिटी कम हो गई है। ऐसे में भारी वाहनों के चालक अब ढाबो पर आराम कर रहे हैं। कोहरा छंटने के बाद ही इन गाड़ियों के पहिये पर फिर सड़क पर दौड़ेंगे। खासकर लूणकरनसर से सूरतगढ़ और बीकानेर दोनों तरफ कोहरे ने वाहन चालकों को परेशान कर दिया है। उधर, कोहरे ने किसानों के लिए परेशानी खड़ी कर दी है। न सिर्फ लूणकरनसर बल्कि नापासर व बीकानेर शहर में भी सुबह कोहरे का असर दिखाई दिया। स्कूल जाने वाले बच्चों को विजिबिलिटी कम होने के कारण जल्दी घर से निकलना पड़ा है। आमतौर पर पैदल जाने वाले स्टूडेंट्स अपने गार्जन के साथ स्कूल पहुंचे। सर्दी के बावजूद बीकानेर के अधिकांश प्राइवेट स्कूल्स का समय आठ बजे के आसपास ही हो पाया है। कुछ ही स्कूल अब नौ बजे संचालित हो रहे हैं। कोहरे के बाद भी तापमान में भी गिरावट आ रही है। बीते चौबीस घंटे में अधिकतम तापमान में तो कमी आई है लेकिन न्यूनतम तापमान घटने के बजाय सामान्य से करीब चार डिग्री सेल्सियस अधिक है। मौसम विभाग के अनुसार बीकानेर में बीते चौबीस घंटे में अधिकतम तापमान 25.5 डिग्री सेल्सियस रहा। जो सामान्य से 2.1 डिग्री सेल्सियस कम है। वहीं न्यूनतम तापमान 14.3 डिग्री सेल्सियस रहा। सामान्य तौर पर ये 10 डिग्री सेल्सियस के आसपास होता है यानी सामान्य से करीब चार डिग्री ज्यादा रहा। शुक्रवार सुबह तापमान में इससे भी ज्यादा गिरावट की उम्मीद की जा रही है।

 

Join Whatsapp 26