पंजाब समेत उत्तर भारत में बाढ़ और बारिश का कहर, 29 की मौत, कई राज्यों में अलर्ट

पंजाब समेत उत्तर भारत में बाढ़ और बारिश का कहर, 29 की मौत, कई राज्यों में अलर्ट

पंजाब समेत उत्तर भारत में बाढ़ और बारिश का कहर, 29 की मौत, कई राज्यों में अलर्ट
खुलासा न्यूज़।
पंजाब के पठानकोट, फिरोजपुर समेत 9 जिले पिछले एक हफ्ते से बाढ़ की चपेट में हैं। राज्य के 1312 गांवों के 2.56 लाख से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं और अब तक 29 लोगों की मौत हो चुकी है। हालात को देखते हुए मुख्यमंत्री भगवंत मान ने मंगलवार को हाईलेवल मीटिंग बुलाई है। वहीं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार रात मान से फोन पर बात कर केंद्र से हरसंभव मदद का भरोसा दिलाया।

पंजाब में बाढ़ का असर हरियाणा पर भी दिख रहा है। दोनों राज्यों की नदियां उफान पर हैं और हरियाणा में लगातार तीन दिन से हो रही बारिश ने स्थिति बिगाड़ दी है। भिवानी, हिसार, सिरसा, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र और पंचकूला के कुछ स्कूलों में छुट्टी घोषित कर दी गई है। गुरुग्राम के दफ्तरों में कर्मचारियों को वर्क फ्रॉम होम करने के आदेश जारी हुए हैं।

उत्तराखंड में भी हालात गंभीर बने हुए हैं। सभी 13 जिलों में स्कूल-कॉलेज बंद कर दिए गए हैं। सोमवार को केदारनाथ मार्ग पर भूस्खलन में दो लोगों की मौत हो गई और 6 लोग घायल हुए। भारी बारिश के चलते चारधाम यात्रा 5 सितंबर तक स्थगित कर दी गई है।

हिमाचल प्रदेश में इस साल अगस्त की बारिश ने 76 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया। सामान्य से 68% ज्यादा (256.8 मिमी) बारिश दर्ज की गई, जो 1949 के बाद से सबसे अधिक है। शिमला में पिछले 24 घंटे में भूस्खलन और मकान गिरने से 4 लोगों की मौत हो गई। मौसम विभाग ने मंगलवार को हिमाचल के 6 जिलों में बहुत तेज बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है। 8 जिलों में स्कूल-कॉलेज बंद रहेंगे। वहीं, चंडीगढ़-मनाली नेशनल हाईवे रविवार रात से बंद है और करीब एक हजार ट्रक फंसे हुए हैं।

राजस्थान में भी भारी बरसात का दौर जारी है। मंगलवार को 26 जिलों में अलर्ट घोषित किया गया है। मौसम विभाग ने 5 से 7 सितंबर तक भारी से बहुत भारी बारिश की आशंका जताई है। सोमवार को बीकानेर के दंतौर गांव में कच्चा मकान ढहने से एक महिला की मौत हो गई और दूसरी घायल हो गई। सिरोही, सीकर और जोधपुर में भी मकान गिरने और बारिश से जुड़े हादसों में कई लोग घायल हुए हैं।

उत्तर भारत के कई राज्यों में लगातार बारिश और बाढ़ ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है और प्रशासन ने लोगों से सतर्क रहने की अपील की है।

Join Whatsapp
टी.एन.ज्वैलर्स हॉलमार्क ज्वैलरी शोरूम बाबूजी प्लाजा मो 800355555 जेवराती सोना 20 कैरट 91800 रेट , 22 कैरट 96800 चांदी 120700 |टी.एन.ज्वैलर्स हॉलमार्क ज्वैलरी शोरूम बाबूजी प्लाजा मो 800355555 जेवराती सोना 20 कैरट 91800 रेट , 22 कैरट 96800 चांदी 120700 |