दो माह में पांच गुने हुए कोरोना संक्रमित,मौत का आंकड़ा भी बढ़ा

दो माह में पांच गुने हुए कोरोना संक्रमित,मौत का आंकड़ा भी बढ़ा

खुलासा न्यूज,बीकानेर। कोरोना संक्रमण जिले में तेजी से फैल रहा है। हालात इतने भयावह होते जा रहे हैं कि पिछले दो माह में ही संक्रमितों की संख्या तीन गुना से ज्यादा हो गई है। केवल ये ही नहीं, बल्कि इससे मरने वालों की संख्या भी इसी गति से बढ़ रही है। सरकार ने भले ही चिकित्सा विभाग को सही जानकारी देने से मना कर दिया हो, लेकिन अस्पतालों में परिजनों को मिल रहे शवों से लोग वास्तविक हालात का अंदाजा लगा ही लेते हैं। पिछले कुछ दिनों में ऐसे ही कई मामले सामने आए हैं। सरकारी आंकड़ों की मानें तो जिले में अप्रेल माह में जहां सिर्फ 37 कोरोना संक्रमित सामने आए थे, वहीं ये संख्या बढ़कर एक अक्टूबर को 10200 हो चुकी थी। इसी तरह जिले में कोरोना संक्रमण के कारण पहली मौत अप्रेल माह में हुई थी, वहीं सितम्बर तक ये संख्या 149 से अधिक हो चुकी है। जून माह में जहां 228 स ंक्रमित लोगों की पहचान हुई थी, वहीं जुलाई में 1698, अगस्त में 2871 व सितम्बर में 4641 संक्रमित मरीज सामने आए। इसी तरह संक्रमण से मई में 3 व जून में 11 मौतें हुई, वहीं जुलाई में 32, अगस्त में 41 व सितम्बर माह में 65 संक्रमितों की मौत हुईं। ये तो वो संख्या है जो सरकारी आंकड़ों में बताई जा रही है। 19 सितम्बर से सरकार ने आंकड़ों को कथित तौर पर छुपाना शुरू कर दिया है।
जिला प्रशासन की सख्ती नहीं आ रही काम
उल्लेखनीय है कि पिछले कुछ दिनों से जिला प्रशासन ने भी कोरोना संक्रमण रोकने को केन्द्र सरकार की गाइडलाइन की पालना को लेकर सख्त रवैया अपना रखा है। मास्क न लगाने व गाइड लाइन की अवहेलना करने पर जुर्माना वसूली व दुकानें सीज करने की कार्रवाई भी की है, पर इसके अभी सकारात्मक परिणाम सामने नहीं आए हैं। लोग अभी भी बेखौफ होकर बिना मास्क घूमते या समूह में गप लगाते देखे जा सकते हैं।
जिले में संक्रमण व मौतें
महीना पॉजिटिव आएं       रिक्वर हुए          मौत हुई
जनवरी    0                     0                   0
फरवरी     0                     0                   0
मार्च       0                     0                   0
अप्रेल     37                   36                  1
मई       69                    27                 3
जून      228                   93                11
जुलाई   1698                 1406             32
अगस्त  2871                 2445             41
सितम्बर 4641                3331             65
अक्टुबर 983                   610                5
नोट: ये आंकड़े रविवार (4 अक्टुबर 2020) रात तक के है।

Join Whatsapp 26