Gold Silver

फरार ईनामी सहित पांच आरोपी गिरफ्तार

खुलासा न्यूज, बीकानेर। बीकानेर पुलिस द्वारा आईजी ओमप्रकाश, पुलिस अधीक्षक कावेंद्र सिंह सागर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर सौरभ तिवाड़ी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण कैलाश सिंह के नेतृत्व में जिले के समस्त सीओ एवं थानाधिकारियों द्वारा एक अभियान चलाकर कार्रवाई की गई। इस कार्रवाई में व्यास कॉलोनी पुलिस द्वारा एनडीपीएस एक्ट प्रकरण दर्ज किया। साथ ही आरोपी को गिरफ्तार कर 19.80 ग्राम अफीम जब्त की गई।
सेरूणा पुलिस द्वारा एक आरोपी को गिरफ्तार किया। जिसके कब्जे से 20.440 किलोग्राम डोडा पोस्त जब्त किया गया।
कोटगेट पुलिस द्वारा एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 01.60 ग्राम स्मैक जब्त की।
सदर पुलिस द्वारा एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कबजे 01.07 ग्राम एमडी जब्त की गई।
लूणकरणसर पुलिस द्वारा वर्ष 2022 से एनडीपीएस एक्ट मामले में फरार चल रहे 2500 रुपए के ईनामी आरोपी को गिरफ्तार किया गया।

Join Whatsapp 26