
जान से मारने की नियत से युवक पर की फायरिंग





जान से मारने की नियत से युवक पर की फायरिंग
बीकानेर। जिले के पांचू थाना इलाके में जान से मारने की नियत से युवक पर फायरिंग की जिससे उसके गोली के छर्रे लगे है।
जानकारी के अनुसार पांचू पुलिस थाने में बीकासर निवासी कमलचंद नायक ने अशोक, श्रीनिवास, श्यामसुंदर के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। घटना कुदसू में 23 मई की दोपहर को करीब 2 बजे के आसपास की है। इस सम्बंध में परिवादी ने बताया कि आरोपियों ने उसे जान से मारने की नियत से दो नाली बंदूक हॉक बट से फायर किया। जिससे गोली उसके शरीर पर लगी। जानकारी के अनुसार इस मामले में युवक के गोली के छर्रे लगे। जिससे वह घायल हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।



✕
टी.एन.ज्वैलर्स हॉलमार्क ज्वैलरी शोरूम बाबूजी प्लाजा मो 800355555 जेवराती सोना 20 कैरट 89000 रेट , 22 कैरट 94000 चांदी 117500 |टी.एन.ज्वैलर्स हॉलमार्क ज्वैलरी शोरूम बाबूजी प्लाजा मो 800355555 जेवराती सोना 20 कैरट 89000 रेट , 22 कैरट 94000 चांदी 117500 |