बीकानेर : महाजन में गोली लगने से किसान गंभीर घायल; पीबीएम में भर्ती





बीकानेर।. जिले में लूणकरनसर तहसील स्थित महाजन फील्ड फायरिंग रेंज में बुधवार दोपहर Farmer injured एक किसान गोली लगने से घायल हो गया। उसे गंभीर हालत में बीकानेर के पीबीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार फायरिंग रेंज में सेना का नियमित अभ्यास चल रहा है। इस दौरान अनजाने में एक किसान वहां बिना अनुमति के आ गया। वहां सेना के फायरिंग के अभ्यास की जानकारी उसे नहीं थी। जब वह रेंज में आया तो एक गाली किसान के लग गई और घायल होकर गिर पड़ा। घायल अवस्था में उसे सैन्य कर्मियों ने संभाला और पुलिस को सूचना दी गई। बाद में किसान की हालत देखते हुए उसको बीकानेर के पीबीएम अस्पताल रैफर कर दिया गया। जहां ट्रोमा सेंटर में घायल का इलाज चल रहा है। उल्लेखनीय है कि फायरिंग रेंज के आसपास के ग्रामीण वहां कई बार स्क्रेप बीनने की लालच में आ जाते हैं। ऐसे में कई बार वे हादसों का शिकार भी हो जाते हैं।

