
कोर्ट में चलीं गोलियां, एक महिला घायल, पुलिस बल मौके पर मौजूद






नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के साकेत कोर्ट परिसर में शुक्रवार को 4 राउंड फायरिंग हुई, जिसमें न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी की एक महिला घायल हो गई। गोलियों की आवाज सुन मौके पर दिल्ली पुलिस के जवान पहुंच गए। पुलिस सूत्रों ने बताया कि महिला आज अदालत में बयान देने के लिए पहुंची थी। वह एक मामले में गवाह है। इसी दौरान उसे गोली मार दी गई. फिलहाल उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।


