बोइंग विमान में आग, लैंडिंग गियर फेल, इसी कंपनी का विमान अहमदाबाद में क्रैश हुआ था

बोइंग विमान में आग, लैंडिंग गियर फेल, इसी कंपनी का विमान अहमदाबाद में क्रैश हुआ था

बोइंग विमान में आग, लैंडिंग गियर फेल, इसी कंपनी का विमान अहमदाबाद में क्रैश हुआ था

अमेरिका के डेनवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर शनिवार को एक बड़ा हादसा टल गया। अमेरिकन एयरलाइंस के ‘बोइंग 737 मैक्स 8 विमान’ का लैंडिंग गियर फेल होने के कारण टेकऑफ रोकना पड़ा। इस दौरान विमान के पिछले हिस्से में आग लग गई। यह फ्लाइट मियामी जा रही थी। घटना अमेरिकी के मुताबिक दोपहर 2:45 बजे (भारतीय समयानुसार रात में 2.15 बजे) हुई। विमान में कुल 173 यात्री और 6 क्रू मेंबर्स सवार थे। सभी को इमरजेंसी स्लाइड के जरिए बाहर निकाला गया। हादसे के बाद 6 लोगों को मामूली चोटें आईं, जिनमें से एक को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। FAA (फेडरल एविएशन एडमिनिस्ट्रेशन) और एयरलाइंस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। 12 जून को अहमदाबाद में एअर इंडिया का जो प्लेन क्रैश हुआ था वह बोइंग कंपनी का ही था। तब का ‘बोइंग 787-8 विमान’ टेकऑफ के दो मिनट बाद ही क्रैश हो गया था। इस हादसे में 270 लोगों की जान गई थी।

Join Whatsapp
खबरें और विज्ञापन के लिए इस नंबर पर व्हाट्सएप करें- 76659 80000 |खबरें और विज्ञापन के लिए इस नंबर पर व्हाट्सएप करें- 76659 80000 |