गैस सिलेंडर में रिसाव के चलते डेयरी में लगी आग

गैस सिलेंडर में रिसाव के चलते डेयरी में लगी आग

खुलासा न्यूज,बीकानेर। डेयरी में आग लगने की खबर सामने आयी है। आग लगने से एकबारगी क्षेत्र में हडक़ंप मच गया। घटना नोखा कस्बे के व्यवस्तम इलाके मरौठी चौक की है। जहां पर एक डेयरी में आग लग गयी। आग लगते ही आसपास के लोगों के हडक़ंप मच गया। जानकारी के अनुसार यह गैंस सिलेंडर में रिसाव के चलते लगी है। घटना की सूचना मिलते ही आसपास बड़ी संख्या में लेाग पहुंच गए। फायर बिग्रेड को सूचना दी गयी। मौके पर पहुंची फायर बिग्रेड ने आग पर काबू पाया है। फिलहाल आग से नुकसान के बारे में कोई सूचना नहीं मिल पायी है।

 

Join Whatsapp 26