Gold Silver

बीकानेर: 3 झोंपड़ियों और एक छप्पर में लगी आग, लाखों का अनाज और घरेलू सामान जलकर राख

बीकानेर: 3 झोंपड़ियों और एक छप्पर में लगी आग, लाखों का अनाज और घरेलू सामान जलकर राख

नोखा के गुंदूसर गांव में अज्ञात कारणों से 3 झोंपड़िया और एक छप्पर में आग लग गई। घटना बुधवार दोपहर 2 बजे की है। लोगों ने बताया कि घटना के समय भंवर सिंह और उसका परिवार का खेत में ही कृषि कार्य कर रहा था। आग लगने से भंवर सिंह की ढाणी और उसमें रखा घरेलू सामान बर्तन, अनाज कागज एवं अन्य जरूरी दस्तावेज जलकर नष्ट हो गए। इस आगजनी को पानी के टैंकर व मिट्टी की सहायता से बुझाया गया। आग लगने से लाखों रुपए का नुकसान हुआ। वही हादसे में 3 कच्ची झोपड़ियां, एक कच्चा छप्पर, 4 क्विटल तिल, 5 क्विंटल मोठ, 10 क्विंटल बाजरा, घरेलू बर्तन एवं अन्य सामान बिस्तर, रजाइयों जल गई। जिससे कुल कीमत 3,30,000 लाख रुपए का नुकसान हुआ है। हादसे में भंवर सिंह का बांया हाथ गंभीर रूप झूलस गया।

Join Whatsapp 26