किसान की ढाणी में लगी आग, लाखों का नुकसान

किसान की ढाणी में लगी आग, लाखों का नुकसान

खुलासा न्यूज, बीकानेर। आग लगने से लाखों रूपए का सामान जलने से किसान परिवार को बड़ा नुकसान हुआ है। घटना नोखा के कंवलीसर की है। जहां रहवासी ढा़णी में आग लग गई। जानकारी के अनुसार यह आग महेन्द्र सिंह राजपूत की ढाणी में लगी। इस आग में महेन्द्र सिंह की ढाणी में रखे जेवरात, अनाज, कपड़े जल गए। इस आग में करीब पांच लाख रूपए के माल का नुकसान होना बताया जा रहा है। जिसके बाद परिवार खुले आकाश के तले रहने को मजबूर हो गया है। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं लग पाया है। घटना की सूचना मिलते ही ग्रामीण मौके पर पहुंचे और प्रशासन से मदद की गुहार लगाई है।

Join Whatsapp
टी.एन.ज्वैलर्स हॉलमार्क ज्वैलरी शोरूम बाबूजी प्लाजा मो 800355555 जेवराती सोना 20 कैरट 87900 रेट , 22 कैरट 92900 चांदी 110000 |टी.एन.ज्वैलर्स हॉलमार्क ज्वैलरी शोरूम बाबूजी प्लाजा मो 800355555 जेवराती सोना 20 कैरट 87900 रेट , 22 कैरट 92900 चांदी 110000 |