राहुल को आतंकी कहने पर केंद्रीय मंत्री पर एफआईआर दर्ज, मंत्री बोले- संसद में भी बोलूंगा

राहुल को आतंकी कहने पर केंद्रीय मंत्री पर एफआईआर दर्ज, मंत्री बोले- संसद में भी बोलूंगा

खुलासा न्यूज नेटवर्क।  राहुल गांधी के खिलाफ विवादित टिप्पणी करने पर केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू के खिलाफ FIR दर्ज की गई है। कर्नाटक प्रदेश कांग्रेस कमेटी के एक पदाधिकारी ने इसकी शिकायत की थी। बिट्टू पर भारतीय न्याय संहिता की धारा 353(2) (झूठी जानकारी या अफवाह फैलाना), 192 (दंगा भड़काने की कोशिश) और 196 (धर्म और जाति के आधार पर नफरत फैलाना) के तहत केस दर्ज किया गया है। इसके बाद केंद्रीय मंत्री ने कहा कि मैं अपने बयान पर माफी नहीं मागूंगा, बल्कि संसद में भी बोलूंगा कि गांधी परिवार ने पंजाब जलाया। हमने पंजाब में अपनी कई पीढ़ियां खोई हैं।दरअसल, बिट्टू ने 15 सितंबर को कहा था कि राहुल गांधी देश के नंबर-1 आतंकवादी हैं। उनको पकड़ने वाले को इनाम दिया जाना चाहिए, क्योंकि वे देश के सबसे बड़े दुश्मन हैं।

Join Whatsapp
खबरें और विज्ञापन के लिए इस नंबर पर व्हाट्सएप करें- 76659 80000 |खबरें और विज्ञापन के लिए इस नंबर पर व्हाट्सएप करें- 76659 80000 |