
मंगेतर ने सुसाइड के दो दिन बाद फौजी भी फंदे पर लटका






कोटा। जिले के रामगंजमंडी उपखण्ड के चेचट थाना क्षेत्र के देवली कला गांव में सुबह युवक का शव खेत के पेड़ पर लटका मिला। मृतक की पहचान पप्पू यादव (24) के रूप में हुई है। जो आर्मी में कुमाऊ रेजिमेंट में थे। और देहरादून में पोस्टेड था। वो दो दिन पहले ही छुट्टी पर अपने घर देवली कला गांव आए थे। फौजी की मंगेतर ने दो दिन पहले ही आत्महत्या की थी।
मंगेतर की मौत के बाद फौजी अवसाद में चल रहा था। देर रात फौजी ने अपने मोबाइल स्टेटस पर लिखा था,जया तुम नही तो में भी नहीं’। फौजी का स्टेटस देखकर दोस्तों ने कारण भी पूछा लेकिन फौजी ने रिप्लाई नहीं किया। फौजी के फोन में लॉक लगा हुआ बताया जा रहा है।
मृतक फौजी की हाल ही में चित्तौड़ जिले के प्रताप नगर में जया कुमारी (20) से सगाई हुई थी। वो सुभाष कॉलोनी में किराए से रहती थी। बीएसटीसी सेकेंड ईयर की छात्रा थी। दीपावली के बाद दोनों की शादी होनी थी। दो दिन पहले उसने कमरे में पंखे से चुन्नी से फंदा लगाकर जान दी थी। पुलिस को दी शिकायत में मृतक के बड़े भाई ने फौजी पप्पू को अवसाद में होने की बात बताई है।
चेचट थानाधिकारी राजेन्द्र प्रसाद मीणा ने बताया की दो दिन पहले ही फौजी छुट्टी लेकर अपने गांव आये हुए थे। वो सुबह खेत पर जाने के लिए निकले थे। 6 बजे उसकी मौत की सूचना लगी। मृतक फौजी के भाई फूलचंद ने रिपोर्ट दी है। फिलहाल आत्महत्या के कारणों का पता नहीं लगा है। जांच की जा रही है।


