Gold Silver

महिला तहसीलदार ने अपने पति पर लगाये गंभीर आरोप, मुकदमा दर्ज

खुलासा न्यूज, बीकानेर। महिला तहसीलदार के साथ पति द्वारा मारपीट करने और धोखाधड़ी करने का मामला सामने आया है। इस सम्बंध में छतरगढ़ में कार्यरत महिला तहसीलदार ने कोटपूतली-बहरोड़ निवासी अपने पति जय भगवान मेहता के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। परिवादिया ने बताया कि वह अजमेर की रहने वाली है ओर हाल में छतरगढ़ में तहसीलदार पद पर कार्यरत है। परिवादिया ने बताया कि उसके पहले पति की मौत हो चुकी है। जिसके बाद वह अपने बेटे के साथ अपना जीवन यापन कर रही थी। इसी दौरान उसकी जान पहचान आरोपी के साथ हुई। आरोपी का उसके घर पर भी आना जाना था। जिसके चलते दोनों में अच्छी जान पहचान हो गयी। जिसके बाद उसने उस पर भरोसा करके 2022 में उससे शादी कर ली। शादी के बाद परिवादिया ने अपने पैसे से जयपुर में एक मकान अपने आरोपी पति के नाम से खरीदा। परिवादिया ने बताया कि इसके बाद एक लोन और लेकर 20 लाख रूपए पति को दे दिए। परिवादिया ने बताया कि आरोपी के साथ वह जयपुर में करीब दो माह तक रहीं लेकिन बाद में पोस्टिंग छतरगढ़ हो गयी। परिवादिया के अनुसार आरोपी उसे षडय़ंत्रपूर्वक शादी की थी। जिसके बाद आरोपी ने उसकी बचत के भी पैसे हड़प लिए। परिवादिया ने बताया कि आरोपी उसके साथ मारपीट करने लगा। एक बार इतनी मारपीट की वह करीब तीन घंटे तक बेहोश भी रहीं। परिवादिया के अनुसार आरोपी ने उसे धमकी दी कि किसी दिन रिश्वत दिलवाकर बदनाम कर देगा। परिवादिया ने आरोप लगाते हुए बताया कि आरोपी ने 20 लाख रूपए बचत के लेकर जयपुर चला गया और जयपुर में मकान पर भी कब्जा कर लिया है। परिवादिया ने बताया कि आरोपी ने षड़ंयत्रपूर्वक उसके साथ शादी की और उसका धन हड़प लिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Join Whatsapp 26