राजनीतिक संरक्षण में बेखौफ भूमाफिया, खाली पड़े प्लॉटों पर काबिज होने गांवों से पहुंचे लोग - Khulasa Online राजनीतिक संरक्षण में बेखौफ भूमाफिया, खाली पड़े प्लॉटों पर काबिज होने गांवों से पहुंचे लोग - Khulasa Online

राजनीतिक संरक्षण में बेखौफ भूमाफिया, खाली पड़े प्लॉटों पर काबिज होने गांवों से पहुंचे लोग

बीकानेर. शहर के आस-पास बसी कॉलोनियां इनदिनों काफी चर्चाओं में हैं। इन कॉलोनियों में कई वर्षो से खाली पड़े प्लॉटों पर भूमाफियाओं की नजर है। कई खाली प्लॉटों पर भूमाफियाओं पर कब्जा भी कर रखा है। इन भूमाफियाओं के हौसलें इतने बुलंद है कि प्लॉटों के मालिकों को भी जबरदस्ती प्लॉट खाली करने की धमकी दी जा रही है। भूमाफियाओं की ओर से प्लॉट मालिकों को लगातार धमकी देने के बावजूद भी पुलिस इन पर किसी भी तरह की कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। इन भूमाफियाओं को राजनीतिक संरक्षण मिलने से ये बेखौफ होकर कॉलोनियों में घूमते रहते है। कई बार प्लॉट मालिकों ने इन भूमाफियाओं की शिकायत भी की, लेकिन राजनीतिक दबाव के चलते पुलिस उल्टा प्लॉट मालिकों को ही समझाकर वापिस भेज देती है। कई बड़े राजनीतिक परिवारों के लोग भी इन भूमाफियाओं की आगे खड़ा कर कॉलोनी दूसरे के नाम से स्वयं का साम्राज्य स्थापित करने में लगे हुए है। ऐसे में कई कॉलोनियों में तो कई दो बड़े राजनीतिक परिवार भी आमने-सामने होने की स्थिति भी बनी हुई है। इन कॉलानियों में भूमाफियाओं की ओर से लगातार कब्जा करने से परेशान होकर कई प्लॉट मालिक तो अपने परिवार के कुछ सदस्यों के साथ यहां पहुंच गए है और प्लॉटों पर मरम्मत का कार्य भी करवा रहे है। इन कॉलोनियों में इनदिनों तो प्लॉट की चारदीवारी के साथ मकान बनाने का भी काम जोरों पर चल रहा है। इन कॉलोनी में हर दूसरे प्लॉट पर मकान बनाने का काम चल रहा है। भूमाफियाओं से परेशान होकर गांव की खेतीबाड़ी के काम को बीच में छोड़कर यहां प्लॉट को भूमाफियाओं से बचाने के लिए यहां मकान बनाने का कार्य कर रहे है। परिवार के कुछ सदस्य तो पिछले कई दिनों से खाली पड़े प्लॉट पर जैसे-तैसे रहकर अपना प्लॉट बचा रहे है। इन प्लॉट मालिकों ने कई बार जिला प्रशासन व पुलिस को भी इन भूमाफियाओं की शिकायत करने के बाद इन पर कार्रवाई नहीं हो रही है। ऐसे में अब प्लॉट मालिक स्वयं के स्तर पर ही इन भूमाफियाओं से अपना प्लॉट बचा रहे है।

error: Content is protected !!
Join Whatsapp 26