
गांव के बाहर युवक के शव मिलने से मचा हडकंप,हत्या की आशंका






बीकानेर। जिले के छतरगढ़ थानान्र्तत युवक का शव गांव के आगे मिलने का सनसनी खेज मामला प्रकाश में आया है। जानकारी के अनुसार लूण खां गांव के आगे एक शव मिलने की सूचना से गांव में सनसनी फैल गई। तुरंत पुलिस को सूचना दी गई। जिसके बाद अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण सुनील कुमार व एसएचओ सुरेन्द्र कुमार मय जाब्ता घटना स्थल पर पहुंचे। मृतक की पहचान जालवाली निवासी अरशद के रूप में हुई है। प्रथम दृष्टया हत्या का मामला बताया जा रहा है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शव को मोर्चरी में रखवा दिया। फिलहाल पुलिस तथ्यों का पता लगाने में जुट गई है।


