
बीकानेर में पारिवारिक कलह के चलते खाया जहर, पिता की मौत, बेटा गंभीर, परिजनों में मचा कोहराम





खुलासा न्यूज, बीकानेर। जिले से बुरी खबर सामने आई है। पारिवारिक कलह के चलते बाप ने अपने पांच साल के बेटे को जहर देने के बाद खुद जहर पी लिया। पिता की मौत हो गई, बेटा अभी जीवन के लिए संघर्ष कर रहा है। फिलहाल पीबीएम अस्पताल में भर्ती है। उसका शव मोर्चरी में रखवाया गया। अस्पताल में ही सोनू की पत्नी का रो रोकर बुरा हाल हो गया। मिली जानकारी के अनुसार उदासर निवासी 26 वर्षीय सोनू बावरी की जहर खाने से मौत हो गई जबकि उसका बेटा गोपी पीबीएम अस्पताल में भर्ती है। घरेलू विवाद के चलते ही सोनू ने ऐसा कदम उठाया है। जयनारायण व्यास कॉलोनी को बुधवार दोपहर इस घटना की जानकारी मिली।


✕
टी.एन.ज्वैलर्स हॉलमार्क ज्वैलरी शोरूम बाबूजी प्लाजा मो 800355555 जेवराती सोना 20 कैरट 101500 रेट , 22 कैरट 106500 चांदी 129500 |टी.एन.ज्वैलर्स हॉलमार्क ज्वैलरी शोरूम बाबूजी प्लाजा मो 800355555 जेवराती सोना 20 कैरट 101500 रेट , 22 कैरट 106500 चांदी 129500 |