Gold Silver

अपनी बेटी से मिलने आये पिता ने किया सुसाइड

खुलासा न्यूज बीकानेर। अपनी बेटी से मिलने आए व्यक्ति की मौत हो जाने की खबर सामने आयी है। घटना व्यास कॉलोनी थाना क्षेत्र से जुड़ी है। जहां पर चुरू के हमीरवास का रहने वाला 52 वर्षीय वेद प्रकाश बीते दिनों अपनी पत्नी के साथ बेटी से मिलने के लिए आया हुआ था। व्यास कॉलोनी के सेक्टर नं. छह में मृतक की बेटी रह रही है। यहीं पर दंपति रूके और 52 वर्षीय वेद्र प्रकाश ने 22 जुलाई को फांसी लगा ली। जिसके चलते उसे अस्पताल ले जाया गया। जहां पर इलाज के दौरान उसकी आज मौत हो गयी। हालाकि फांसी लगाने के कारणों के बारे में फिलहाल कोई जानकारी नहीं मिल पाई है। इस संबंध में मृतक के पुत्र ने मर्ग रिपोर्ट दर्ज करवायी है। जानकारी के अनुसार मृतक अपने पत्नी का इलाज करवाने के लिए यहां आया था।

Join Whatsapp 26