
शंभू बॉर्डर से किसानों का दिल्ली मार्च, बैरिकेड तोड़े, कांटेदार तार उखाड़ी, हरियाणा पुलिस ने लौटने की दी चेतावनी






शंभू बॉर्डर से किसानों का दिल्ली मार्च, बैरिकेड तोड़े, कांटेदार तार उखाड़ी, हरियाणा पुलिस ने लौटने की दी चेतावनी
खुलासा न्यूज़। पंजाब-हरियाणा बॉर्डर पर पिछले 9 महीने से कैंप लगाकर बैठे किसानों का दिल्ली कूच शुरू हो गया है। 101 किसानों ने पैदल अंबाला की तरफ बढ़ते हुए 2 बैरिकेड पार कर लिए हैं। अब उन्हें हरियाणा पुलिस और पैरामिलिट्री के बैरिकेड पर रोक लिया गया है। किसानों ने बैरिकेड और कंटीले तार उखाड़ दिए हैं। इसके बाद हरियाणा पुलिस ने उन्हें चेतावनी दी। किसान और पुलिस आमने-सामने आ गए हैं।
MSP, कर्जमाफी और पेंशन जैसी मांगों को लेकर 13 फरवरी से धरना दे रहे किसानों को हरियाणा सरकार ने मार्च की इजाजत नहीं दी है। किसानों के प्रदर्शन को देखते हुए हरियाणा की गृह सचिव सुमिता मिश्रा ने पंजाब-हरियाणा के बॉर्डर से सटे अंबाला के 11 गांवों में इंटरनेट बंद करने का आदेश दिया है।
⇒ हरियाणा पुलिस किसानों को आगे बढ़ने से रोकने के लिए उनकी तरफ स्प्रे कर रही है।
⇒ खनौरी बॉर्डर पर हलचल शुरू हो गई है, किसानों ने मार्च नहीं शुरू किया है पर पुलिस आंसू गैस के गोले लेकर आ गई है।


