बीकानेर से मानसून की रवानगी से किसान मायूस - Khulasa Online बीकानेर से मानसून की रवानगी से किसान मायूस - Khulasa Online

बीकानेर से मानसून की रवानगी से किसान मायूस

खुलासा न्यूज, बीकानेर।  खुलासा न्यूज, बीकानेर। बीकानेर सहित प्रदेश से मानसून की विदाई होने से सबसे ज्यादा किसान परेशान है। नहर से पानी नहीं मिलने से इंदिरा गांधी नहर परियोजना से जुड़े किसान भी बादलों की ओर ही ताक रहे थे। अब मानसून चले जाने से बारिश नहीं होगी।  वहीं तापमान में बढ़ोतरी हो गई है। गुरुवार को बीकानेर में अधिकतम तापमान 38.5 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। पिछले दिनों बारिश का सिलसिला शुरू हुआ तो पारा 33 डिग्री तक पहुंच गया है। पिछले चौबीस घंटे में ही तापमान में एक से डेढ़ डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी से स्पष्ट है कि आने वाले दिनों में गर्मी का असर बना रहेगा।

बीकानेर से मानसून की विदाई मंगलवार को ही हो गई थी। इसी कारण बुधवार को पारा 37.6 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था। इसके बाद गुरुवार को फिर इसमें बढ़ोतरी होते हुए 38.5 डिग्री तक आ गया। न्यूनतम तापमान भी 25.5 डिग्री सेल्सियस हो गया है। आमतौर पर अक्टूबर के पहले सप्ताह में बीकानेर में इतना ही तापमान रहता है। अभी सामान्य से थोड़ा कम पारा है, आने वाले दिनों में चालीस डिग्री सेल्सियस तक भी पहुंच सकता है। मौसम विभाग ने स्पष्ट कर दिया है कि अगले एक सप्ताह तक बीकानेर सहित पश्चिमी राजस्थान के किसी भी जिले में बारिश नहीं होने वाली है। ऐसे में मौसम गर्म रहेगा और धूप भी तेज रहेगी।

  

error: Content is protected !!
Join Whatsapp 26