किसानों का भारत बंद आज:सडक़ों पर बैठे किसान नेता; दिल्ली-अमृतसर हाईवे बंद

किसानों का भारत बंद आज:सडक़ों पर बैठे किसान नेता; दिल्ली-अमृतसर हाईवे बंद

नई दिल्ली। तीन कृषि कानूनों के खिलाफ दिल्ली की सीमाओं पर चल रहे आंदोलन के बीच किसानों ने आज भारत बंद बुलाया है। इस दौरान किसान अलग-अलग हाईवे पर चक्का जाम कर रहे हैं और रेलवे लाइनें भी बाधित की जा रही हैं। प्रदर्शनकारी किसानों की योजना सुबह 6 बजे से शाम 4 बजे तक चक्का जाम रखने और विरोध प्रदर्शन करने की है। हरियाणा, पंजाब, दिल्ली, उत्तर प्रदेश और राजस्थान में इस बंद का ज्यादा असर दिखाई दे सकता है।
कांग्रेस, आम आदमी पार्टी, बहुजन समाज पार्टी, समाजवादी पार्टी और लेफ्ट पार्टियों ने भारत बंद का समर्थन करने का ऐलान किया है। अखिल भारतीय बैंक अधिकारी परिसंघ (्रढ्ढक्चह्रष्ट) ने भी भारत बंद को समर्थन देने की घोषणा की है। वहीं, सरकार ने किसानों से अपील की है कि वे आंदोलन छोडक़र बातचीत का रास्ता अपनाएं। कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा कि सरकार किसानों की आपत्तियों पर विचार करने के लिए तैयार है।
क्क में किसानों ने चक्का जाम किया
कृषि कानूनों के विरोध में क्क, हरियाणा, पंजाब और दूसरे राज्यों के किसान 10 महीने से धरना दे रहे हैं। कई जगहों पर व्यापारी वर्ग, वकीलों और छात्र भी किसानों के भारत बंद का समर्थन कर रहे हैं। वेस्ट यूपी के 27 जिलों में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। आज अगर आप हाईवे पर निकलने की तैयारी में हैं, तो जरा संभलकर निकलें। सभी मुख्य मार्गों और हाईवे पर किसानों का चक्का जाम रहेगा। पूरी खबर यहां पढ़ें…
हरियाणा में भारत बंद के चलते स्कूल बंद
भारत बंद के चलते हरियाणा में भी नेशनल और स्टेट हाईवे बंद रहेंगे। स्कूलों ने बच्चों की छुट्टियां कर दी हैं। वहीं हाईकोर्ट ने फिजिकल सुनवाई पर रोक लगा दी है। ष्टरू मनोहर लाल ने कहा कि लोकतंत्र है। किसान आंदोलन करें, लेकिन मेरी अपील है कि शांतिपूर्वक करें। किसी को जबरदस्ती बंद करने के लिए न कहें। लोकतंत्र में सभी को अपनी व्यवस्था के तहत काम करने का अधिकार है। प्रदेश में सुरक्षा चाक चौबंद है। पूरी व्यवस्था बनी रहेगी।

Join Whatsapp
खबरें और विज्ञापन के लिए इस नंबर पर व्हाट्सएप करें- 76659 80000 |खबरें और विज्ञापन के लिए इस नंबर पर व्हाट्सएप करें- 76659 80000 |