सांप के डसने से किसान की मौत,खेत में काम करते समय हुई घटना - Khulasa Online

सांप के डसने से किसान की मौत,खेत में काम करते समय हुई घटना

सांप के डसने से किसान की मौत,खेत में काम करते समय हुई घटना
श्रीगंगानगर।अनूपगढ़ जिले के जैतसर के गांव 7एलसी में सांप के डसने से एक किसान की मौत हो गई। अनूपगढ़ जिले के जैतसर के गांव 7एलसी में सांप के डसने से एक किसान की मौत हो गई। निकटवर्ती अनूपगढ़ जिले के जैतसर थाना क्षेत्र के गांव 7एलसी के एक किसान की सांप के डसने से मौत हो गई। घटना के समय किसान खेत में पानी लगा रहा था। इसी दौरान सांप पर उसका पांव पड़ गया। इससे सांप ने उसे काट लिया। इससे वह मौके पर अचेत हो गया। उसे रायसिंहनगर के सरकारी अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।
जैतसर थाना क्षेत्र के गांव 7एलसी के रहने वाला किसान सीताराम (45) पुत्र बंसीलाल मंगलवार शाम को खेत में पानी लगाने गया था। वह खेत में पानी लगा रहा था, इसी दौरान उसे एक जहरीले सांप ने काट लिया। जब खेत में सीताराम कुछ देर तक नजर नहीं आया तो आसपास के लोगों ने उसे तलाशा। इस पर पर वह खेत में ही अचेत पड़ा मिला। उसके शरीर की एक्टिविटी से उसे सांप काटने की आशंका को देखते हुए उसे तुरंत रायसिंहनगर के सरकारी अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बुधवार सुबह सीताराम के शव का पोस्टमार्टम करवाकर इसे परिजनों को सौंप दिया गया।
सांप पकड़ता था किसान सीताराम
किसान सीताराम खेती-किसानी के साथ-साथ सांप पकडऩे का भी काम करता था। आसपास के लोगों में उसकी पहचान सांप पकडऩे में एक्सपर्ट किसान के रूप में थी। मंगलवार को सांप के ही काट लेने से उसकी मौत हो गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

error: Content is protected !!
Join Whatsapp 26