
मशहूर कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव कोमा में, लेकिन ऑर्गन सामान्य







नईदिल्ली. राजू श्रीवास्तव के फैंस के लिए अच्छी खबर है। राजू के दोस्त और एक्टर शेखर सुमन ने रविवार को उनकी हेल्थ अपडेट साझा की है। शेखर सुमन ने ट्वीट कर लिखा, राजू श्रीवास्तव की हालत में सुधार हो रहा है। उनके ऑर्गन सामान्य रुप से काम कर रहे हैं। हालांकि अभी भी बेहोश हैं। डॉक्टर कहते हैं कि राजू तेजी से सुधार कर रहे हैं। महादेव की कृपा है। दुआएं काम आ रही हैं। हर.हर महादेव।
इससे पहले राजू के निजी सचिव गर्वित नारंग ने भी बताया था कि अब हालत डॉक्टर्स के कंट्रोल में है। ब्रेन में फैले संक्रमण को पूरी तरह खत्म कर दिया गया है। डॉक्टर्स अब फोरब्रेन पार्ट ;दिमाग के अगले हिस्सेद्ध में ऑक्सीजन सप्लाई करने में जुटे हैं। इसके लिए देश के बेस्ट डॉक्टर्स से कंसल्ट किया जा रहा है। उनकी हालत अब पहले से बेहतर बनी हुई है।
सीएम योगी के ओएसडी ने दिल्ली में परिवार से की मुलाकात
रविवार को दिल्ली पहुंच कर मुख्यमंत्री के ओएसडी दिनेश सहगल ने एम्स पहुंचकर राजू के परिवार और डॉक्टरों से मुलाकात की। राजू की पत्नी शिखा से कहा कि इलाज में कोई दिक्कत तो नहीं आ रही। शिखा ने इलाज पर संतुष्टि जताई है।
करीब 2 घंटे रुकने के बाद ओएसडी लखनऊ के लिए रवाना हो गए। शाम तक वो हेल्थ अपडेट सीएम योगी आदित्यनाथ को दे सकते हैं। राजू के निजी सचिव के मुताबिक राजू का स्वास्थ्य पहले से बेहतर है। उनको कोमा से बाहर लाने के डॉक्टर के प्रयास जारी हैं।
यूरिन और मोशन पास हो रहे
राजू को यूरिन और मोशन पास हो रहे हैं। उन्हें दूध के अलावा फिर से जूस भी देना शुरू कर दिया गया है। राजू की सेहत को लेकर प्रधानमंत्री कार्यालय यानी पीएमओ से भी लगातार अपडेट लिया जा रहा है। उनकी बॉडी में फिलहाल पहले के मुकाबले मूवमेंट थोड़ा कम है। डॉक्टर्स का पूरा फोकस अब उन्हें होश में लाने में है। बीपी कंट्रोल में हैए लेकिन वेंटीलेटर अब भी लगा हुआ है।
राजू श्रीवास्तव के फैन्स उज्जैन में भी उनकी लंबी उम्र के लिए प्रार्थनाएं कर रहे हैं। उज्जैन के महाकाल मंदिर में शनिवार को राजू के लिए महामृत्युंजय मंत्र का जाप किया गया। शहर के हास्य कवि दिनेश दिग्गज महाकाल मंदिर में राजू की फोटो लेकर पहुंचे। उन्होंने गर्भगृह में फोटो रखकर राजू के जल्द स्वस्थ होने की कामना की। कायस्थ समाज के मंगेश श्रीवास्तव ने राम रामेश्वर महादेव मंदिर में पंण् सतीश शर्मा से महामृत्युंजय मंत्र जाप करवाया।
ब्रेन के नीचे का हिस्सा डॉक्टर्स के कंट्रोल में
बीते गुरुवार की देर रात को राजू की तबीयत बेहद क्रिटिकल हो गई थी। रात में ही उनका सीटी स्कैन किया गया था। उनके ब्रेन में संक्रमण पाया गया था। सूजन के साथ ही फोरब्रेन में पानी मिला था। च्त्व् के मुताबिक ब्रेन में संक्रमण को डॉक्टर्स ने कंट्रोल कर लिया है। ब्रेन के नीचे का हिस्सा डॉक्टर्स के कंट्रोल में है। वे बीते 11 दिनों से एम्स दिल्ली में एडमिट हैं और कोमा में हैं।


