आरबीआई बैंक में फिर आए जाली नोट, गंदे नोटों की जांच में पकड़े गए

आरबीआई बैंक में फिर आए जाली नोट, गंदे नोटों की जांच में पकड़े गए

जयपुर भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) में एक बार फिर जाली नोट आने का मामला सामने आया है। जयपुर जिले में मौजूद मुद्रा तिजोरियों (करेंसी चेस्ट शाखा) से भेजे गंदे नोटों की जांच में जाली नोट पकड़े गए है। 6 महीने में मिले जाली नोटों के संबंध में गांधी नगर थाने में शिकायत दर्ज करवाई गई है। पुलिस ने FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

SHO सुरेंद्र यादव ने बताया कि तख्तेशाही रोड टोंक रोड पर भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) का ऑफिस है। RBI की सहायक महाप्रबंधक तृप्ती तोसावरा (45) ने FIR दर्ज करवाई है। रिपोर्ट में बताया कि मई 2022 से अक्टूबर 2022 की अवधि के दौरान जयपुर जिले में स्थित मुद्रा तिजोरियों (करेंसी चेस्ट शाखा) से रुपए जमा हुए। उनकी ओर से भेजे गए गंदे नोटों की जांच करने पर जाली नोट मिले।

जाली नोटों के विवरण में भारतीय स्टेट बैंक बस्सी मूल्य वर्ग 50, मूल्य वर्ग 100-5 और भारतीय स्टेट बैंक SCAB जयपुर मूल्य वर्ग 50-5 मिले। कुल जारी नोट मूल्य वर्ग 50-5 और 100-5 है। जाली नोट मिलने पर पकड़े जाने की डेट के साथ ही जाली नोटों की सीरीज व पेनल नंबर की डिटेल के साथ रिपोर्ट दी गई। पुलिस ने जाली नोट मिलने की शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Join Whatsapp
खबरें और विज्ञापन के लिए इस नंबर पर व्हाट्सएप करें- 76659 80000 |खबरें और विज्ञापन के लिए इस नंबर पर व्हाट्सएप करें- 76659 80000 |