फडणवीस होंगे नए मुख्यमंत्री,महाराष्ट्र के CM एकनाथ शिंदे ने इस्तीफा दिया

फडणवीस होंगे नए मुख्यमंत्री,महाराष्ट्र के CM एकनाथ शिंदे ने इस्तीफा दिया

फडणवीस होंगे नए मुख्यमंत्री,महाराष्ट्र के CM एकनाथ शिंदे ने इस्तीफा दिया

बीकानेर।(डिगेश्वर सेन बापेऊ)  महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने मंगलवार को राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन से मिलकर अपने पद से इस्तीफा दे दिया। उनके साथ डिप्टी CM देवेंद्र फडणवीस और अजित पवार भी मौजूद थे। नए मुख्यमंत्री के लिए देवेंद्र फडणवीस का नाम फाइनल है। आज ही उनके नाम का आधिकारिक ऐलान होगा। नई सरकार में पहले की ही तरह दो डिप्टी CM होंगे।

शिवसेना (शिंदे गुट) और NCP (अजीत गुट) से एक-एक डिप्टी CM होंगे। अजित पवार NCP की ओर से और शिवसेना की ओर से शिंदे किसी विधायक का नाम आगे कर सकते हैं। विधानसभा का कार्यकाल आज यानी 26 नवंबर तक ही है। हालांकि, नए मुख्यमंत्री की शपथ की तारीख तय नहीं है। तब तक शिंदे कार्यवाहक CM रहेंगे। शिंदे 28 जून 2022 से 26 नवंबर 2024 तक CM रहे।

अपडेट,…… 

महाराष्ट्र के CM एकनाथ शिंदे ने इस्तीफा दिया

Join Whatsapp
खबरें और विज्ञापन के लिए इस नंबर पर व्हाट्सएप करें- 76659 80000 |खबरें और विज्ञापन के लिए इस नंबर पर व्हाट्सएप करें- 76659 80000 |