फडणवीस तीसरी बार महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री,मोदी-शाह का धन्यवाद किया

फडणवीस तीसरी बार महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री,मोदी-शाह का धन्यवाद किया

 

फडणवीस तीसरी बार महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री,मोदी-शाह का धन्यवाद किया
मुंबई। देवेंद्र फडणवीस ने मुंबई के आजाद मैदान में तीसरी बार महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। राज्यपाल सीपी राधाकृष्णनन ने उन्हें शपथ दिलाई। उन्होंने मराठी में शपथ ली।
फडणवीस के बाद शिंदे ने डिप्टी सीएम की शपथ ली। शपथ से पहले उन्होंने बाला साहेब ठाकरे और आनंद दिघे का नाम लिया। पीएम मोदी और अमित शाह को धन्यवाद दिया।
पीएम मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ समेत कई मुख्यमंत्री और केंद्रीय मंत्री समेत तमाम नेता कार्यक्रम में पहुंच चुके हैं। सचिन तेंदुलकर, शाहरूख खान, सलमान खान, संजय दत्त, रणबीर कपूर, रणवीर सिंह समेत 200 ङ्कढ्ढक्कह्य कार्यक्रम में मौजूद हैं।
फडणवीस आज सुबह सिद्धिविनायक और मुंबा देवी मंदिर गए। गोपूजन के लिए उनके बंगले पर गाय लाई गई।
फडणवीस आज सुबह सिद्धिविनायक और मुंबा देवी मंदिर गए। गोपूजन के लिए उनके बंगले पर गाय लाई गई।
आज मंत्री शपथ नहीं लेंगे सूत्रों के मुताबिक आज इन तीनों के अलावा कोई मंत्री शपथ नहीं लेगा। हालांकि महायुति के बीच कैबिनेट बंटवारे को लेकर 6-1 का फॉर्मूला तय हुआ है। यानी 6 विधायक पर एक मंत्री पद मिलेगा। इसके तहत भाजपा को 20 से 22 मंत्री पद, एकनाथ शिंदे गुट को 12 और अजित पवार गुट को 9 से 10 मंत्री पद दिए जा सकते हैं।
शपथ समारोह के बाद महायुती की बैठक होगी। आगे की रणनीति और मंत्रिमंडल के गठन पर चर्चा होगी। 5 से 7 दिसम्बर राज्य का विशेष अधिवेशन बुलाया गया है।

Join Whatsapp
खबरें और विज्ञापन के लिए इस नंबर पर व्हाट्सएप करें- 76659 80000 |खबरें और विज्ञापन के लिए इस नंबर पर व्हाट्सएप करें- 76659 80000 |