अत्यंत दुखद : बीकानेर रियासत के राजपरिवार के सदस्य का आकस्मिक निधन - Khulasa Online अत्यंत दुखद : बीकानेर रियासत के राजपरिवार के सदस्य का आकस्मिक निधन - Khulasa Online

अत्यंत दुखद : बीकानेर रियासत के राजपरिवार के सदस्य का आकस्मिक निधन

खुलासा न्यूज, बीकानेर। बीकानेर रियासत के राजपरिवार के सदस्य और बीकानेर के पूर्व सांसद स्व. डॉ. करणीसिंह जी के अनुज अमरसिंह के पौत्ररविराज सिंह के आकस्मिक निधन के समाचार मिले है। रविराज सिंह के असामयिक निधन का समाचार अत्यंत दुखद है। दुखद समाचार मिलने से जिले में शोक की लहर छा गई।

। बुधवार दोपहर उनका अंतिम संस्कार सागर में किया जाएगा, जिससे पहले लालगढ़ परिसर में स्थित राठौड़ निवास पर अंतिम दर्शन के लिए रखा जाएगा।

राजपरिवार के पूर्व महाराजा नरेंद्र सिंह के निधन के बाद रविराज सिंह का राज्याभिषेक करवाया गया था, लेकिन बीकानेर के राजपरिवार ने इसे मान्यता नहीं दी। रविराज सिंह जयपुर में एक बैंक में अधिकारी के रूप में काम कर रहे थे और पिछले दिनों इस काम को भी छोड़ दिया था। वो जयपुर में ही रहते थे। मंगलवार सुबह करीब बारह बजे तबीयत बिगड़ने पर उन्हें एसएमएस अस्पताल ले जाया गया। जहां दोपहर बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। इसके बाद से परिवार और उनसे जुड़े लोगों में गम का माहौल है।

error: Content is protected !!
Join Whatsapp 26