पटाखे चलाते समय विस्फोट, झुलसे आठ जने - Khulasa Online पटाखे चलाते समय विस्फोट, झुलसे आठ जने - Khulasa Online

पटाखे चलाते समय विस्फोट, झुलसे आठ जने

खुलासा न्यूज,बीकानेर। संभाग के हनुमानगढ़ जंक्शन आईटीआई बस्ती में मनाए जा रहे श्री सरस्वती पूजा महोत्सव के दौरान बुधवार को पटाखे चलाते समय विस्फोट हो गया। इससे बारूद से निकली चिंगारी से आठ जने झुलस गए। सभी को पहले निजी व बाद में कुछ को जिला अस्पताल ले जाया गया। दो की हालत गंभीर बताई जा रही है। इन्हें प्राथमिक उपचार के बाद बीकानेर रेफर कर दिया गया। जानकारी के अनुसार जंक्शन की आईटीआई बस्ती में श्री हनुमान सेवा समिति की ओर से आयोजित श्री सरस्वती पूजा महोत्सव के दूसरे दिन बुधवार को हवन यज्ञ किया गया। हवन यज्ञ के बाद दोपहर को मूर्ति विसर्जन के लिए जाते समय पटास में बारूद डालकर पटाखे चलाए जा रहे थे। इसी दौरान अचानक पटास की पाइप फटने से जोर का धमाका हुआ। पटास में भरे बारूद से निकली चिंगारी से मूर्ति विसर्जन कार्यक्रम में शामिल आठ लड़के झुलस गए। इससे मौके पर मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया। झुलसे सभी लड़कों को जंक्शन के दो अलग-अलग निजी अस्पतालों में ले जाया गया। सूचना पर जंक्शन थाने से सब इंस्पेक्टर विशु वर्मा पुलिस जवानों के साथ मौके पर पहुंची। झुलसे लड़कों में से कुछ को निजी अस्पताल से टाउन के जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया। इनमें दो जनों की हालत नाजुक होने पर उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। झुलसे लड़कों की पहचान दीपक रॉय, कृष्ण साहनी, रामकिशन, रत्नेश कुमार, सत्यम, विक्रांत मंडल, भूपेन्द्र उर्फ गोल्डी व विक्रांत मंडल के रूप में हुई। दीपक रॉय व कृष्ण साहनी को हालत नाजुक होने पर जिला अस्पताल से हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। जिला अस्पताल में भूपेंद्र व हिमांशु मंडल भर्ती थे। बाद में परिजन हिमांशु मंडल को घर ले गए। रामकिशन, रत्नेश कुमार व सत्यम जंक्शन के निजी अस्पताल में भर्ती थे। बताया जा रहा है कि चिंगारी से आंखों व मुंह के अलावा शरीर के अलग-अलग हिस्से झुलस गए।

error: Content is protected !!
Join Whatsapp 26