शादी का झांसा देकर चार साल तक किया देहशोषण, पुलिस ने आरोपी को किया डिटेन - Khulasa Online शादी का झांसा देकर चार साल तक किया देहशोषण, पुलिस ने आरोपी को किया डिटेन - Khulasa Online

शादी का झांसा देकर चार साल तक किया देहशोषण, पुलिस ने आरोपी को किया डिटेन

खुलास न्यूज नेटवर्क। महिला थाना पुलिस ने दुष्कर्म के आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी को पुलिस ने चंडीगढ़ से डिटेन किया। मामले की जांच सीओ सिटी राहुल यादव कर रहे हैं। आरोपी युवक पर लिव इन रिलेशन में रह रही महिला ने शादी का झांसा देकर देहशोषण करने और उसकी बच्ची से भी छेड़छाड़ करने का आरोप लगाया था। पुलिस युवक को गिरफ्तार कर मामले की जांच कर रही है। मामला हनुमानगढ़ जिले के महिला थाना क्षेत्र का है।
पुलिस के अनुसार सूरतगढ़ क्षेत्र निवासी एक तलाकशुदा महिला ने बताया कि आरोपी पवनदीप फिरोजपुर पंजाब के ममदोट का रहने वाला है। पवनदीप पर महिला ने 4 साल से शादी का झांसा देकर देहशोषण करने और 11 वर्षीय मासूम बच्ची से छेड़छाड़ करने का आरोप लगाया गया था। मामले की जांच कर रहे सीओ सिटी राहुल यादव के निर्देशन में महिला थाना पुलिस के हेड कॉन्स्टेबल राजवीर और विक्रम ने मय टीम ने प्रारंभिक जांच के बाद युवक पवनदीप को पंजाब के चंडीगढ़ से डिटेन किया। पुलिस ने बताया कि पूछताछ के बाद हिरासत में लिए गए युवक को जुर्म प्रमाणित पाए जाने पर गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस युवक को मंगलवार को कोर्ट में पेश करेगी।

error: Content is protected !!
Join Whatsapp 26