
दो मंडलों की कार्यकारिणी घोषित चौहान बने कोषाध्यक्ष व हेमंत कच्छावा उपाध्यक्ष बने






दो मंडलों की कार्यकारिणी घोषित चौहान बने कोषाध्यक्ष व हेमंत कच्छावा उपाध्यक्ष बने
बीकानेर भाजपा पुराना शहर मण्डल कार्यकारिणी की घोषणा भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ के निर्देशानुसार शहर जिलाध्याक्ष सुमन छाजेड़ की सहमति से पुराना शहर मंडल अध्यक्ष आशा आचार्य ने मण्डल की कार्यकारिणी की घोषणा की है। जिसमें उपाध्यक्ष श्याम सुंदर जोशी, चंदा गहलोत, ओम सुथार, कमल किशोर आचार्य, मुरलीधर दईया, मालचंद सुथार, महामंत्री त्रिलोक नारायण पुरोहित, संजय शर्मा, मंत्री अनीता मारू, रमेश आचार्य, विष्णुदत्त छंगाणी, सुनीलदत चौहान, जितेंद्र व्यास, अनादि पारीक, कोषाध्यक्ष आनंद चौहान, प्रवक्ता गोपाल जोशी, मीडिया संयोजक अरविंद व्यास, आईटी सेल नितिन जोशी, सोशल मीडिया कन्हैया लाल पुरोहित के साथ मंडल कार्यकारणी सदस्यों की घोषणा की गई है। वहीं सोमवार को भारतीय जनता पार्टी जूनागढ़ मण्डल की कार्यकारिणी की घोषणा पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ के निर्देशानुसार व शहर जिलाध्यक्ष सुमन छाजेड़ की सहमति से मण्डल अध्यक्ष देवरूप सिंह मौजास द्वारा की गई। इस नवगठित कार्यकारिणी में संगठन के अनुभवी, कर्मठ और युवा कार्यकर्ताओं को शामिल किया गया है, जिससे संगठनात्मक मजबूती को और बल मिलेगा।
इस कार्यकारिणी में विशेष रूप से हेमंत कच्छावा को मण्डल उपाध्यक्ष के रूप में महत्वपूर्ण दायित्व सौंपा गया है। हेमंत कच्छावा लंबे समय से भाजपा संगठन से जुड़े हुए हैं और युवाओं में खासे लोकप्रिय हैं। वे राजकीय विधि महाविद्यालय से अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) से छात्रसंघ महासचिव रह चुके हैं, जहां उन्होंने छात्र राजनीति के माध्यम से संगठन को मज़बूती दी। इसके अतिरिक्त, भारतीय जनता युवा मोर्चा में भी जिला उपाध्यक्ष के दायित्व पर कार्य किया है , भाजपा की ओर से नगर निगम चुनाव में वार्ड पार्षद पद के प्रत्याशी भी रह चुके हैं व उनकी सक्रियता, नेतृत्व क्षमता और संगठन के प्रति समर्पण को देखते हुए उन्हें यह महत्वपूर्ण पदभार सौंपा गया है। उनके मनोनयन से कार्यकर्ताओं में उत्साह की लहर है।
घोषित कार्यकारिणी में अन्य पदाधिकारियों में उपाध्यक्ष के रूप में विकास पंवार, गणेश सोनी, शंकरलाल तंवर, रमेश सियोता एवं चांद शेखावत शामिल हैं। महामंत्री पद पर राजेंद्र प्रसाद देवड़ा और आदित्य सिंह भाटी को जिम्मेदारी दी गई है। मंत्री पद पर राधा खत्री, लवेश मेहरा, विजय सिंह भाटी, शोभा सारस्वत, वीरेंद्र राजगुरु और ओमप्रकाश भाटी नियुक्त किए गए हैं। कोषाध्यक्ष की भूमिका यशपाल गहलोत निभाएंगे, वहीं मीडिया संयोजक की जिम्मेदारी संदीप भोजक को दी गई है। आईटी सेल प्रमुख के रूप में मुकेश भाटी और सोशल मीडिया प्रभारी के रूप में जयशंकर रील को नियुक्त किया गया है।


