बीकानेर के होनहारों का CBSE दसवीं में जबर्दस्त परिणाम

बीकानेर के होनहारों का CBSE दसवीं में जबर्दस्त परिणाम

खुलासा न्यूज, बीकानेर। बीकानेर के अधिकांश CBSE स्कूल्स में रिजल्ट को लेकर उत्साह देखा जा रहा है। RSV स्कूल के स्टूडेंट हर्षित मिश्रा ने 97 परसेंट मार्क्स हासिल किए हैं। RSV में 21 स्टूडेंट्स ने 95 परसेंट से ज्यादा मार्क्स लिए हैं जबकि 84 स्टूडेंट्स ने 90 परसेंट से अधिक अंक लिए हैँ। ल्याल पब्लिक स्कूल के 5 स्टूडेंट्स ने 95 प्रतिशत से अधिक तो 21 स्टूडेंट्स ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक हासिल किए हैं। पार्थ चोयल ने सबसे ज्यादा 96.80 प्रतिशत अंक हासिल किए हैं। इसके अलावा विपुल मोदी, आयुष्मान गोहरी, अनुज अरोड़ा व मोहक जैन ने भी 95 परसेंट से अधिक मार्क्स हासिल किए हैँ। इसके अलावा बीकानेर के शिक्षा हाई स्कूल, बीकानेर बॉयज स्कूल, सोफिया स्कूल, महारानी किशोरीदेवी स्कूल के स्टूडेंट्स ने भी 95 परसेंट से अधिक अंक हासिल किए हैं।

Join Whatsapp
खबरें और विज्ञापन के लिए इस नंबर पर व्हाट्सएप करें- 76659 80000 |खबरें और विज्ञापन के लिए इस नंबर पर व्हाट्सएप करें- 76659 80000 |