कोर्ट में पूर्व पुलिसकर्मी ने किया ब्लास्ट

कोर्ट में पूर्व पुलिसकर्मी ने किया ब्लास्ट

पंजाब के लुधियाना कोर्ट में गुरुवार सुबह हुए ब्लास्ट में मारे गए व्यक्ति की पहचान पूर्व पुलिसकर्मी गगनदीप सिंह (30) के रूप में हुई है। वह लुधियाना जिले के खन्ना सदर थाने में मुंशी के रूप में पदस्थ था। ड्रग माफिया से लिंक के कारण उसे 2019 में सेवा से बर्खास्त किया गया था। उसने दो साल तक जेल की सजा भी काटी। 8 सितंबर को ही वह जेल से रिहा हुआ था।

पुलिस सूत्रों के मुताबिक, गगनदीप सिंह जीटीबी नगर खन्ना का रहने वाला है। उसके पिता का नाम अमरजीत सिंह है। गगनदीप सिंह को STF ने अगस्त 2019 में 785 ग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया था। वह एक महिला के साथ मिलकर नशा तस्करी करता था। गगनदीप के खिलाफ 11 अगस्त 2019 को मोहाली के STF थाने में आपराधिक मामला दर्ज किया गया था। NIA टीम ने खन्ना में दबिश भी दी है और उसके परिवार से पहचान भी करवा ली है। मोबाइल सिम और डोंगल के नंबर से इसकी पहचान हुई है।

Join Whatsapp
खबरें और विज्ञापन के लिए इस नंबर पर व्हाट्सएप करें- 76659 80000 |खबरें और विज्ञापन के लिए इस नंबर पर व्हाट्सएप करें- 76659 80000 |