
शहर भाजपा के प्रत्येक मंडल ने मनाया योग दिवस, भाजपाइयों ने किया योगाभ्यास






बीकानेर. भारतीय जनता पार्टी शहर जिला बीकानेर के सैकड़ो कार्यकर्ताओ ने मंगलवार को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर विभिन्न स्थानों पर आयोजित हुए योग कार्यक्रमों में जोश और उत्साह के साथ भाग लिया।
योग कार्यक्रम संयोजक लक्ष्मण मोदी ने बताया कि बीकानेर शहर भाजपा के सभी दस मंडलों में कार्यकर्ता पूर्व निर्धारित योग स्थलों पर पहुँच कर योग गतिविधियों में सम्मिलित हुए ।
मोदी ने बताया कि मुख्य कार्यक्रम आदर्श विद्या मंदिरए जय नारायण व्यास नगर प्रांगण में आयोजित हुआ जहाँ पर पतंजलि योग प्रशिक्षक श्रीमती उमा शर्मा के निर्देशन में सैकड़ो कार्यकर्ताओ ने योग क्रियाओं को सरलता के साथ पूर्ण किया। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम की शुरुआत भारत माता और ॐ के चित्र आगे दीप प्रज्ज्वलन के साथ कि गई।
इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी जिला संगठन प्रभारी ओम सारस्वतए जिलाध्यक्ष अखिलेश प्रताप सिंहए प्रदेश कार्यसमिति सदस्य और पूर्व जिलाध्यक्ष डॉण् सत्यप्रकाश आचार्यए जिला महामन्त्री अनिल शुक्लाए जिला उपाध्यक्ष अशोक प्रजापतए मण्डल अध्य्क्ष अभय पारीकए नरसिंह सेवगए जिला मंत्री अरुण जैनए महिला मोर्चा अध्यक्ष सुमन छाजेड़ए कार्यक्रम सह सयोजक निरंजन सारस्वत आदि उपस्थित रहे।
इस अवसर पर जिला संगठन प्रभारी श्री ओम सारस्वत ने योग के महत्व की जानकारी दी और कहा कि योग से मनए बुद्धिए शरीर और आत्मा को संयम के साथ नियंत्रण कर उनका सही दिशा में विकास किया जा सकता है। शरीर की अनेकों व्याधियों से छुटकारा बेहद सरल तरीके से सिर्फ योग से ही किया जा सकता है।
भाजपा जिलाध्यक्ष अखिलेश प्रताप सिंह ने कहा कि आज पूरे विश्व में योग के आयोजन किये जा रहे है जिसका श्रेय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी को जाता है। उन्होंने कहा कि योग के माध्यम से भारत की संस्कृति का प्रकटीकरण किया जा रहा है जिसका आज पूरा विश्व अनुसरण कर रहा है।
इस अवसर पंजाब नेशनल बैंक के बीकानेर मंडल प्रमुख अभिनंदन कुमार सोगानी और स्टाफ ने भी योग कार्यक्रम में हिस्सा लेकर पतंजलि संस्थान के योग प्रशिक्षकों का शाल ओढ़ाकर सम्मान किया । इस अवसर पर बैंक के मुख्य प्रबंधक मोहम्मद आदिलए दीनदयाल सुथारए राधेश्याम सुथारए वरिष्ठ प्रबंधक वासुदेव खत्रीए प्रबंधक अभिषेक रंगाए अभिषेक भोजक भी उपस्थित रहे।
भाजपा गोपेश्वर मंडल
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर भाजपा गोपेश्वर मंडल द्वारा शिव शिवा सदन गोपेश्वर बस्ती में योग गुरु सुशील आचार्य के सानिध्य में योग अभ्यास किया गया। कार्यक्रम में पूर्व न्यास अध्यक्ष और मंडल प्रभारी महावीर रांकाए मंडल अध्यक्ष चंद्रप्रकाश गहलोतए ओबीसी मोर्चा जिला महामंत्री सांगीलाल गहलोतए मंडल महामंत्री अश्वनी रामावतए महिला मोर्चा कोषाध्यक्ष राजकुमारी बैदए मंडल मंत्री उपासना जैनए मुकेश सेनए विष्णु आचार्यए किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष जयदयाल गोदाराए ओबीसी मोर्चा मंडल अध्यक्ष मूलचंद रामावतए शक्ति केंद्र संयोजक गंगाराम सोलंकीए महेश कुमावतए मुकेश सुथारए बाबूलाल प्रजापतए गोविंद राजगुरु आदि कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।


