अगस्ता महीने में कर्मचारियों व अधिकारियों के बल्ले ही बल्ले, इतने अवकाश मिलेंगे
अगस्ता महीने में कर्मचारियों व अधिकारियों के बल्ले ही बल्ले, इतने अवकाश मिलेंगे
जयपुर। अगस्त के महीने में सरकारी अधिकारियों व कर्मचारियों की मौज होने वाली है। इकतीस दिन के इस माह में तेरह दिन छुट्टियां रहेंगी। अधिकतर सरकारी दफ्तर इस दौरान बंद रहेंगे। आमजन के काम अटकेंगे, वहीं निजी कर्मचारियों को इतनी छुट्टियां नहीं मिलेगी। उनको काम करने पड़ेगा। छुट्टियों और त्योहारों का महीना अगस्त गुरुवार से शुरू होगा। सरकारी अधिकारियों ने छुट्टियों के दौरान घूमने के लिए रेल टिकट व होटल भी ऑनलाइन बुक कर लिए हैं। इस माह में कई कपनियां टूर पैकेज भी दे रही है।
घूमने फिरने का बना रहे प्लान
अगस्त में तीन मौके ऐसे भी आएंगे जब सरकारी अधिकारियों व कर्मचारियों को लगातार तीन-तीन दिन की छुट्टी मिलेगी। नौ अगस्त को विश्व आदिवासी दिवस है, दस अगस्त को शनिवार व ग्यारह को रविवार है। ऐसे में तीन दिन की छुट्टी एक साथ मिलेगी। इसके बाद पंद्रह अगस्त को ध्वजारोहण के बाद छुट्टी रहेगी, सौलह को छुट्टी लेने पर एक साथ चार दिन घूमने का प्लान बना सकते हैं। सत्रह अगस्त को शनिवार व अठारह अगस्त को रविवार की छुट्टी है। उन्नीस अगस्त को रक्षाबंधन पर सरकारी अवकाश रहेगा।
ऐसे में एक साथ पांच दिन के ट्यूर का आनंद ले सकते हैं। इसके बाद चौबीस अगस्त को शनिवार , पच्चीस अगस्त को रविवार व 26 अगस्त को कृष्ण जन्माष्टमी का अवकाश रहेगा। हालांकि शिक्षा विभाग के स्कूल शनिवार को खुलेंगे। अन्य दफ्तरों में खुद के गजट के अनुसार अवकाश मिलेंगे।
ये रही पूरी लिस्ट
3 अगस्त – शनिवार
4 अगस्त – रविवार
9 अगस्त-विश्व आदिवासी दिवस
10 अगस्त – दूसरा शनिवार
11 अगस्त – रविवार15 अगस्त – स्वतंत्रता दिवस
17 अगस्त – शनिवार
18 अगस्त – रविवार
19 अगस्त – रक्षाबंधन
24 अगस्त – चौथा शनिवार
25 अगस्त – रविवार26 अगस्त – जन्माष्टमी
31 अगस्त – शनिवार