इगानप कर्मचारी महासंघ का प्रतिनिाधि मंडल मंत्री कल्ला से मिला - Khulasa Online इगानप कर्मचारी महासंघ का प्रतिनिाधि मंडल मंत्री कल्ला से मिला - Khulasa Online

इगानप कर्मचारी महासंघ का प्रतिनिाधि मंडल मंत्री कल्ला से मिला

बीकानेर। इंगानप कर्मचारी महासंघ का एक प्रतिनिाधि मंडल आज मंत्री बीडी कल्ला से मिला। मंडल ने मंत्री से वित्त विभाग द्वारा जारी परिपत्र 30 अक्टूबर 2017 को निरस्त करने की मांग की। संघ के अध्यक्ष गुरदीप सिंह के नेतृत्व में मंडल ने मंत्री को अवगत करवाया कि अशोक गहलोत सरकार 2013 में राज्य कर्मचारियों की मांग पर वित्त विभाग द्वारा जारी परिपत्र 5 सितम्बर, 2013 के माध्यम से अल्प वेतन भोगी कर्मचारियों को चयनित वेतनमान के तहत 9, 18 व 27 वर्षीय वास्तविक पदोन्नति पद के अनुसार लाभ प्रदान कर ग्रेड-पे को रिवाइज करते हुए बढ़ोतरी की थी। मंडल ने बताया कि मांगें पूरी न होने से कर्मचारियों व सरकार के बीच में विवाद पैदा हो रहे हैं। जल्द से जल्द कर्मचारियों के हितों में निर्णय लेते हुए मांगे पूरी कर समस्याओं का निस्तारण करें।

प्रतिनिधि मण्डल में महेश कुमार शर्मा, महामंत्री, प्रमोद सिंह शेखावत, कर्यकारी अध्यक्ष एवं जिला मंत्री, पुख सिंह राठौड़, वरिष्ठ उपाध्यक्ष्ज्ञ, जगदीश पुरी, संयुक्त मंत्री प्रमोद दीवान, कोषाध्यक्ष शिवशंकर ओझा, सचिव, बृजपालसिंह, अध्यक्ष 16वां खण्ड, मोहनलाल, किशोरी लाल, सुशील सेवग, कुलदीप राठी, रामकिशन, रामदेव, सत्यप्रकाश, श्यामलाल, धनीसिंह कई प्रतिनिधि मौजूद हुए।

error: Content is protected !!
Join Whatsapp 26