
करंट से झुलसे व्यक्ति की इलाज के दौरान मौत






खुलासा न्यूज, बीकानेर। करंट की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। घटना गजनेर थाना क्षेत्र की है। जानकारी के अनुसार कोटड़ी निवासी लक्ष्मणराम कोडमदेसर में सोलर प्लांट पर काम कर रहा था। इसी दौरान ट्रांसफार्मर की चपेट में आने से करंट लग गया। जिससे अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। करीब चार दिनों तक भर्ती रहने के बाद इलाज के दौरान आज मौत हो गयी।


