Gold Silver

राजस्थान में 2 लाख रुपए तक सस्ती हुई इलेक्ट्रिक गाड़ियां

राजस्थान इलेक्ट्रिक व्हीकल पॉलिसी (REVP) को सरकार ने मंजूरी दे दी है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने प्रदेश में REVP को मंजूर किया है। ऐसे वाहनों की खरीद को बढ़ावा देने के लिए प्रपोज्ड वन टाइम कॉन्ट्रिब्यूशन और SGST रिफिलिंग के लिए 40 करोड़ रुपए के एडिशनल बजट प्रोविजन को भी स्वीकृति दी है।

परिवहन विभाग और राज्य सरकार के मुताबिक इस पॉलिसी के लागू होने से प्रदेश में डीजल-पेट्रोल के वाहनों से होने वाले पॉल्यूशन में कमी आएगी। जानकारी के अनुसार प्रदेश में इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर पर 5 से 10 हजार रुपए , थ्री-व्हीलर पर 10 से 20 हजार रुपए तक सब्सिडी दी जाएगी। सूत्रों के अनुसार लाइट मोटर व्हीकल- फोर-व्हीलर पर 50 हजार रुपए, बस पर 2 लाख रुपए तक सब्सिडी दी जाएगी।

Join Whatsapp 26