दिल्ली में चुनावी बिगुल बजा, 8 को वोटिंग, 11 फरवरी को आएंगे नतीजे

दिल्ली में चुनावी बिगुल बजा, 8 को वोटिंग, 11 फरवरी को आएंगे नतीजे

नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान हो गया है। दिल्ली में 8 फरवरी को विधानसभा चुनाव के लिए वोट डाले जाएंगे और नतीजे 11 फरवरी को आएंगे। चुनाव आयोग ने चुनावी कार्यक्रम की घोषणा करने के लिए दोपहर साढ़े तीन बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस बुलाई थी। दिल्ली के मुख्यमंत्री के रूप में अरविंद केजरीवाल का कार्यकाल अगले महीने समाप्त हो रहा है। 70 सदस्यीय दिल्ली विधानसभा का कार्यकाल 22 फरवरी को समाप्त होगा। दिल्ली विधानसभा चुनाव 2020 में इस बार करीब 1.46 करोड़ मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे। इनमें 80.55 लाख पुरुष और 66.35 लाख महिला वोटर हैं। यह जानकारी दिल्ली के मुख्य निर्वाचन अधिकारी रणबीर सिंह ने दी। इससे पहले 26 दिसम्बर को चुनाव आयोग ने दिल्ली के मुख्य चुनाव आयुक्त और संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक की थी। बीते 16 दिसम्बर को संशोधित मतदाता सूची का काम पूरा हो गया था। एक करोड़ 46 लाख 92 हजार एक सौ छत्तीस मतदाता दर्ज किये गये थे।

Join Whatsapp
खबरें और विज्ञापन के लिए इस नंबर पर व्हाट्सएप करें- 76659 80000 |खबरें और विज्ञापन के लिए इस नंबर पर व्हाट्सएप करें- 76659 80000 |