Gold Silver

भाजपा प्रत्याशियों की आठवीं सूची जारी, तीन राज्यों के 11 नाम

खुलासा न्यूज नेटवर्क। भाजपा ने लोकसभा चुनाव 2024 के लिए अपने उम्मीदवारों की आठवीं सूची जारी कर दी है। इस लिस्ट में 3 राज्यों के 11 कैंडिडेट्स के नाम हैं। ओडिशा से 3, पंजाब से 6 और पश्चिम बंगाल से 2 उम्मीदवारों की घोषणा की गई है। भाजपा ने पंजाब के गुरदासपुर से सनी देओल का टिकट काट दिया है। इस सीट से दिनेश सिंह उर्फ बब्बू का मैदान में उतारा है। जालंधर से आप के पूर्व सांसद रिंकू को टिकट मिला है। यह पहली बार है जब भाजपा पंजाब की सभी 13 सीटों पर अकेले चुनाव लड़ रही है। भाजपा ने कटक सीट से बीजेडी से आए भर्तृहरि मेहताब को मैदान में उतारा गया है। पार्टी ने लोकसभा चुनाव के लिए अब तक 8 लिस्ट में 418 नामों का ऐलान कर चुकी है। पहली लिस्ट में 195, दूसरी में 75, तीसरी में 9, चौथी में 15, 5वीं में 111, छठी और 7वीं में 2-2 नाम घोषित किए गए हैं।

Join Whatsapp 26