आठ साल की लड़की से दुष्कर्म, आरोपी तलाश में जगह-जगह दबिश दे रही पुलिस

आठ साल की लड़की से दुष्कर्म, आरोपी तलाश में जगह-जगह दबिश दे रही पुलिस

बीकानेर। जिले के नापासर थाना क्षेत्र में आठ साल की नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। लड़की के परिजनों ने थाने में नामजद मामला दर्ज कराया है, जिसके बाद से लड़का फरार है। पुलिस अधीक्षक तेजस्वनी गौतम स्वयं नापासर थाने पहुंची और टीमों को लड़के की गिरफ्तारी के लिए लगा दिया है। घटना के बाद से गांव में सनसनी फैली हुई है। छोटी बच्ची और उसके परिजन भी डरे सहमे हुए हैं, लेकिन हिम्मत करके पुलिस को पूरी घटना की जानकारी दी है।

नापासर थानाधिकारी संदीप बिश्नोई ने बताया कि थाना क्षेत्र के एक गांव में आठ साल की एक लड़की के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। लड़की के परिजनों ने मोहित नामक युवक पर शक जताते हुए पोक्सो एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज करवाई है। इसके बाद पुलिस मोहित के घर पहुंची लेकिन वो फरार हो गया। इसके बाद से मोहित की तलाश की जा रही है। आरोपी मोहित महज 19-20 साल का है जो सींथल गांव की रहने वाला है। पुलिस उसके घर के साथ रिश्तेदारों के यहां भी नजर रखे हुए हैं।

घटना की जानकारी मिलने के साथ ही पुलिस अधीक्षक तेजस्वनी गौतम नापासर थाने पहुंच गई। जहां से सींथल गांव भी गए। परिजनों से मिलकर जल्द कार्रवाई का आश्वासन दिया। गौतम ने तुरंत टीमों का गठन कर दिया है, जो नापासर, सींथल सहित कई जगह दबिश देकर मोहित को गिरफ्तार करने की कोशिश कर रहे हैं।

Join Whatsapp
खबरें और विज्ञापन के लिए इस नंबर पर व्हाट्सएप करें- 76659 80000 |खबरें और विज्ञापन के लिए इस नंबर पर व्हाट्सएप करें- 76659 80000 |